रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है। शातिर लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूजा ने 2015 से 2023 के बीच पांच शादियां रचाईं और हर बार जेवर-नकदी लूटकर फरार हो जाती थी। अब छठी शादी की तैयारी में थी, लेकिन पीड़ित पति की शिकायत ने मां-बेटी के इस काले कारनामे का भंडाफोड़ कर दिया।
मामला तब उजागर हुआ जब बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने पूजा और उसकी मां के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया। डाकेश्वर ने बताया कि शादी के बाद पूजा ज्यादातर मायके में रहती थी और ससुराल आने से कतराती थी। संदेह होने पर उसने जांच शुरू की तो पता चला कि पूजा ने पहले भी चार लोगों से शादी की थी। कोर्ट के निर्देश पर मुजगहन थाने में धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया।
पूजा का तरीका बेहद चालाकी भरा था। वह सोशल मीडिया और मैरिज ग्रुप्स के जरिए बायोडाटा शेयर करती थी। शादी के बाद पति का विश्वास जीतकर बैंक लॉकर से जेवर निकालती और मां गायत्री को सौंप देती थी। इसके बाद झूठे दहेज उत्पीड़न के केस की धमकी देकर मोटी रकम वसूलती थी। डाकेश्वर के मुताबिक, उसने लॉकर में रखे पारिवारिक जेवर चुराकर मां को दिए और पैसे न देने पर उसे भी ब्लैकमेल किया।
गिरफ्तारी के दौरान मुजगहन थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूजा के चार पति एक साथ थाने पहुंच गए। सभी ने बताया कि पूजा ने उमेश, पुरुषोत्तम, लोकनाथ सहित अन्य लोगों से शादी की और हर बार गहने-नकदी लेकर भागी। पुरुषोत्तम ने तो 2016 का मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। थाने में गहमागहमी के बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरंग की रहने वाली मां-बेटी की जोड़ी सुनियोजित तरीके से काम करती थी। शादी के बाद पूजा विवाद खड़ा करती, फिर दस्तावेज और जेवर लेकर फरार हो जाती। पीड़ितों को दहेज केस की धमकी देकर चुप कराया जाता था। पुलिस का कहना है कि इस जोड़ी ने कई लोगों को शिकार बनाया होगा, जिसकी गहन जांच जारी है। पुलिस अब पूजा और गायत्री के ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...