Google Analytics Meta Pixel देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: बघेल - Ekhabri.com

देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: बघेल

कोलिहामार गुरुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को स्वाधीन कराने तथा राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री बघेल ने कहा कि पूरे देश की भांति हमारे छत्तीसगढ़ में भी शहीद गुण्डाधुर, परलकोट के जमींदार शहीद गैंदसिंह नायक, सोनाखान के जमींदार शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक आदिवासी महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का शंखनाद कर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने आदिवासी समाज को शांत, सरल एवं मेहनतकश समाज बताते हुए कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों के विकास एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल शनिवार को बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोलिहामार में आदिवासी गोंडवाना सेवा समिति तहसील गुरूर द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव एवं गोण्डवाना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल शोरी, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा, गोंडवाना समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीलकंठ टेकाम सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

शासकीय महाविद्यालय गुरूर का नामकरण क्षेत्र की प्रथम आदिवासी विधायक डारन बाई तारम के नाम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम नारांगाव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सुकालू राम कड़ियाम, स्व.बिसाहू राम गायकवाड़, स्व.पीताम्बर मंडावी, स्व.सरजू राम मंडावी सहित चारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु उनके प्रतिमा का निर्माण करने के लिए 20 लाख रूपए तथा शासकीय महाविद्यालय गुरूर का नामकरण क्षेत्र की प्रथम आदिवासी विधायक डारन बाई तारम के नाम से करने, आदिवासी सामुदायिक भवन के जीर्णाेद्धार हेतु 50 लाख रूपए, प्री.मैट्रिक बालक छात्रावास के 20 सीट को बढ़ाकर 50 सीट किए जाने तथा जीर्णाेद्धार हेतु 20 लाख रुपए, मुख्य मार्ग गुरूर में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए तथा बालोद के बूढ़ातालाब का सौंदर्यीकरण कराने और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर का जीर्णाेद्धार कराने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने ग्राम कोलिहामार ग्राम के विकास के लिए 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने तथा विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खोलने की घोषणा भी की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...