छठ महापर्व से पहले मुंबई में रहने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोगों को घर जाने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारों के चलते मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले हवाई टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। आलम यह है कि सामान्य दिनों में 5,000 से 8,000 रुपये में मिलने वाला फ्लाइट टिकट अब 15,000 से 20,000 रुपये तक पहुंच गया है।
मुंबई से पटना के लिए जिस फ्लाइट का टिकट पहले 6,500 से 9,000 रुपये का था, वही अब 17,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक का हो गया है। एयर इंडिया का मुंबई-पटना टिकट 30,873 रुपये का मिल रहा है, जबकि इंडिगो 20,836 से 29,709 रुपये वसूल रही है। यही हाल मुंबई से वाराणसी (बनारस) जाने वालों का है। 17 से 21 अक्टूबर के बीच स्पाइसजेट का टिकट 14,758 से 19,546 रुपये, अकासा एयर का 19,238 से 19,953 रुपये और इंडिगो का 17,838 रुपये का मिल रहा है।
सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों के लिए भी फ्लाइट के टिकटों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जोधपुर से मुंबई के सामान्य टिकट की कीमत 6,297 रुपये है, लेकिन 25 और 26 अक्टूबर के लिए यही टिकट 12,875 रुपये तक मिल रहा है। वहीं, मुंबई से जोधपुर का शनिवार का टिकट 17,864 रुपये का है।
यात्रियों के पास हवाई यात्रा के अलावा ट्रेनों का विकल्प भी लगभग खत्म हो चुका है। रेलवे की ओर से त्योहारों के चलते अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें तो चलाई गई हैं, लेकिन वे बढ़ती मांग के सामने नाकाफी साबित हो रही हैं। मुंबई से उत्तर प्रदेश-बिहार के लगभग सभी प्रमुख रूट्स पर वेटिंग लिस्ट सैकड़ों में पहुंच चुकी है। कुर्ला, बान्द्रा, मुम्बई सेंट्रल, कल्याण, ठाणे और सीएसटी टर्मिनस पर जनरल कोच में यात्री खचाखच भरकर जाने को मजबूर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...