Google Analytics Meta Pixel नहीं थम रहा सिलसिला : फिर मिली 100 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी - Ekhabri.com

नहीं थम रहा सिलसिला : फिर मिली 100 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat: भारतीय विमानन कंपनियों को बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को, 100 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. पिछले 16 दिनों में 510 से अधिक उड़ानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें अधिकांश धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई हैं. इन घटनाओं ने विमानन सुरक्षा के प्रति गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं.

 

सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया को 36 उड़ानों के लिए, इंडिगो को 35 उड़ानों के लिए और विस्तारा को 32 उड़ानों के लिए बम धमकियां प्राप्त हुईं. एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, “प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क किया गया, और सुरक्षा प्रक्रियाओं को कड़ाई से लागू किया गया.”

 

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने तीन एयरलाइंस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बम धमकियां दीं. सोमवार को इंडिगो, एयर इंडिया, और विस्तारा को धमकियां मिलीं, जो बाद में जांच के बाद झूठी साबित हुईं.

 

अक्टूबर महीने में अब तक मुंबई पुलिस ने 14 एफआईआर दर्ज की हैं, जो एयरलाइंस को दी गई बम धमकियों से संबंधित हैं. इस बढ़ते संकट को देखते हुए आईटी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द ऐसी झूठी खबरों को हटाएं और आईटी नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई करें.

 

नहीं हो रहा सरकार की सख्ति का असर

सरकार की सख्ती के बावजूद ये धमकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे यात्रियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में सरकार और संबंधित एजेंसियां किस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई करती हैं ताकि हवाई यातायात सुरक्षित बना रहे.

 

इसके अतिरिक्त, नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी कानूनों के तहत ऐसे मामले पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने बताया कि सरकार उन व्यक्तियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है, जो उड़ानों को बम धमकी देने जैसी गतिविधियों में संलिप्त होते हैं.

 

पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने दो बार एयरलाइंस को बम धमकी भेजी थी. यह धमकी आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को शनिवार को मिली, जो पहले से ही “हाई अलर्ट” पर हैं. पुलिस ने तुरंत इस मामले में सिविल एविएशन एक्ट और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *