Google Analytics Meta Pixel तेज रफ्तार बाइक संभल न सकी, सड़क से दूर खाली प्लॉट में जा गिरी, दो युवकों की जान गई - Ekhabri.com

तेज रफ्तार बाइक संभल न सकी, सड़क से दूर खाली प्लॉट में जा गिरी, दो युवकों की जान गई

2
2

रायपुर-रायपुर में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों की उम्र 22 से 23 साल थी। चश्मदीदों के मुताबिक कचना इलाके में बेकाबू बाइक पहले तो होर्डिंग से टकराई फिर खाली प्लॉट में जा गिरी।घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ओडिशा के रहने वाले थे। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण वो कंट्रोल नहीं हो पाई। होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवकों के जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए इनके परिजनों और हॉस्टल के दोस्तों से संपर्क किया गया। मरने वालों में एक बीकॉम का छात्र था। ओडिशा के संबलपुर से यहां पढ़ने के लिए आए हुए थे। एक का नाम सुखबीर सिंह था जो मैट्स यूनिवर्सिटी में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। दूसरे का नाम अहमद रजा था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने सुबह झाड़ियों के पास युवकों की टांगे देखी। इसके बाद शव देखकर पुलिस को खबर दी। फिलहाल घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला है कि सड़क के किनारे एक पत्थर से टकराकर बाइक तेजी से एक होर्डिंग को तोड़ते हुए प्लॉट की तरफ जाकर गिरी। सड़क से करीब 30 फीट की दूरी पर दोनों लड़के गिरे हुए मिले थे। यह हादसा तड़के 3:00 से 4:00 बजे के आसपास का है। जिस वक्त घटना हुई आस-पास कोई मौजूद नहीं था। युवक तेजी से खाली प्लाट की ओर जाकर गिरे वहां मौजूद पत्थरों और जमीन से टकराकर दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई। दोनों का काफी खून बह गया, क्योंकि घटना के कुछ घंटों तक किसी को जानकारी ही नहीं थी, लिहाजा लड़कों के पास कोई मदद भी नहीं पहुंच सकी। तड़पते हुए मौके पर ही दोनों की जान चली गई। खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच बाइक और युवक पड़े हुए थे इस वजह से सड़क से आने-जाने वालों का ध्यान ही नहीं गया। जब आसपास के लोगों ने सुबह देखा, तब सुबह 6:30 बजे मौके पर पुलिस पहुंची और उसके बाद शवों को जांच के लिए भेजा गया। दोनों युवकों ने सिर पर हेलमेट भी नहीं पहना था, जिसकी वजह से दोनों की जान गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *