Google Analytics Meta Pixel अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार, जैन मुनि विद्यासागर महाराज के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी - Ekhabri.com

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार, जैन मुनि विद्यासागर महाराज के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी

 

राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आ रही है। जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में जान चली गयी। घटना में मृत तीनों लोग सतना से आ रहे थे। घटना सालेकसा महाराष्ट्र के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पानगांव मुंडीपार के बीच नहर में अनियंत्रित होकर गाड़ी घुस गयी।

घटना में मृत तीन लोगों में आशीष जैन, जितेंद्र जैन एवम एक अन्य शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसमें हादसे के वक्त 6 लोग सवार थे । घटना के बाद आनन-फानन में गाड़ी से सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की जान चली गयी थी। सालेकसा पुलिस जांच में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक ये भक्त संत आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए मध्य प्रदेश राज्य के सतना जिले से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के लिए निकले थे। इस बीच गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के पनगांव में कार अनियंत्रित होकर पुजारीटोला बांध नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण ये तीनों श्रद्धालु पानी में डूब गये।

जैन मुनि पंचतत्व में विलीन

देर रात जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज ब्रह्मलोक गमन कर गये थे। रविवार की शाम जैन मुनि विदयासागर जी महाराज पंचतत्व में विलीन हो गये। आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि ली। इस मौके पर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया था। आपको बता दें कि विद्यासागर महाराज पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले 6 महीनों से वो डोंगरगढ़ में ही रुके हुए थे। तीन दिनों के उपवास करने के बाद, उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया। उनके शरीर त्यागने के बाद बड़ी संख्या में लोग न केवल छत्तीसगढ़ आसपास के राज्यो से भी अंतिम दर्शन के लिए पहुचे। अंतिम संस्कार के पहले विद्यासागर महाराज के पार्थिव शरीर को पालकी में बैठकर परिक्रमा कराई गई। अंतिम संस्कार में चंदन लकड़ी, सूखे नारियल का टुकड़ा और शुद्ध घी से किया गया। इस दौरान कई गणमान्य, राजनेता व अलग-अलग वर्ग और संप्रदाय के लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि जैन मुनि विद्यासागर महराज को हर धर्म-संप्रदाय के लोग मानते थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *