रायपुर, 11 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शासन के विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, आगामी बजट तैयारियों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की संभावना है।










