Google Analytics Meta Pixel सरगुजा-बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम पहुंचा - Ekhabri.com

सरगुजा-बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम पहुंचा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली शीतलहर फिर लौट आई है। बरसात के बाद उत्तर से आ रही सूखी और बर्फीली हवाओं से तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। एक ही दिन में बस्तर संभाग के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। सरगुजा-बिलासपुर संभाग के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह प्रदेश भर में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले दो दिनों में अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। शुक्रवार-शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दो दिन पहले यह 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान दूसरे दिन भी 7 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। यहां शीतलहर की स्थिति घोषित की गई है। जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, कोरिया में 6.7 और कोरबा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बलरामपुर में सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। एक दिन पहले यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। बस्तर के नारायणपुर में 7.7 डिग्री और कांकेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। एक दिन पहले नारायणपुर का तापमान 12.7 डिग्री और कांकेर का 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। कवर्धा और दुर्ग जिलों में तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
दो दिनों में रायपुर में गलन बढ़ गई: पिछले दो दिनों में रायपुर का तापमान भी 5-6 डिग्री तक नीचे गिरा है। इसकी वजह से गलन वाली ठंड बढ़ी है। अभी रायपुर के चार-चार अलग-अलग केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र और माना हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस मापा गया। नवा रायपुर में यह 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में यह 9.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दो दिन पहले इन्हीं केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...