अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के फैसले को फिलहाल एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। यह टैरिफ पहले 1 अगस्त से लागू होने वाला था, लेकिन अब इसकी नई प्रभावी तिथि 7 अगस्त 2025 तय की गई है। यह टैरिफ बांग्लादेश, ब्राजील सहित अन्य देशों पर भी लागू होगा। बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक यह घोषणा कर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी थी। ट्रंप ने दावा किया कि यह कदम व्यापार बाधाओं को दूर करने और निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने रूस से तेल और रक्षा उत्पादों की खरीद को लेकर भारत पर संभावित जुर्माने की भी बात कही थी।
हालांकि, अमेरिका की ओर से गुरुवार को जारी किए गए संशोधित आदेश में इस टैरिफ को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। भारत सरकार ने इस निर्णय पर औपचारिक प्रतिक्रिया में कहा है कि देशहित में हर संभव कदम उठाए जाएंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत इस मसले पर कूटनीतिक और आर्थिक स्तर पर अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए समाधान खोजने का प्रयास करेगा।
लोकसभा में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस मुद्दे पर वक्तव्य देते हुए कहा कि भारत टैरिफ के इस मसले को बातचीत के जरिए हल करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत में 10 से 15 फीसदी टैरिफ की चर्चा हुई थी, लेकिन अगर अमेरिका 25 फीसदी तक शुल्क बढ़ाता है तो भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कार्रवाई करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ का असर भारत के निर्यात, खासकर टेक्सटाइल, स्टील और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्रों पर पड़ सकता है। हालांकि, भारत की सतर्क लेकिन सख्त प्रतिक्रिया यह संकेत देती है कि सरकार इस चुनौती का कूटनीतिक और आर्थिक दोनों मोर्चों पर मुकाबला करने को तैयार है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...