Google Analytics Meta Pixel उभयलिंगी समुदाय आगे बढ़े, राज्य सरकार उनके साथ है: मंत्री भेंड़िया - Ekhabri.com

उभयलिंगी समुदाय आगे बढ़े, राज्य सरकार उनके साथ है: मंत्री भेंड़िया

समाज कल्याण मंत्री ने उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
नौ राज्यों के उभयलिंगी समुदाय के प्रतिनिधि हुए शामिल 

रायपुर-उभयलिंगी समुदाय का विकास कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उभयलिंगी समाज के लिए राज्य सरकार की कोशिशों का सफल परिणाम है कि उभयलिंगी समुदाय के 22 व्यक्तियों का चयन पुलिस में हुआ है। उभयलिंगी वर्ग को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। राज्य सरकार उभयलिंगी समुदाय के साथ है। उभयलिंगी समुदाय स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़े और कौशल उन्नयन कर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। राष्ट्रीय कार्यशाला में उभयलिंगी समुदाय के बीच चर्चा और मंथन के निष्कर्ष पर राज्य स्तर पर उनके लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने यह बात आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यक्रमों पर केन्द्रित राष्ट्रीय कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही।
कार्यशाला का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें नौ राज्यों राजस्थान, ओडिशा, केरल, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ के उभयलिंगी समुदाय के लगभग एक हजार प्रतिनिधि और प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम में उभयलिंगी व्यक्तियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास और सामाजिक स्थिति संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उभयलिंगी समुदाय के पुलिस और बस्तर फाईटर्स में नियुक्त आरक्षकों ने राज्य सरकार का उनके सहयोग के लिए आभार प्रदर्शित किया।
समुदाय के 3060 का चिन्हांकन
समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उभयलिंगी समुदाय के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक राज्य में 3060 उभयलिंगी चिन्हांकित किए गए हैं, जिन्हें पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में उभयलिंगी समुदाय के लिए सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अंतर्विभागीय समन्वय कर उभयलिंगी व्यक्तियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उददेश्य से समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। सभी जिलों में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। उभयलिंगी व्यक्तियों की गतिविधियों तथा नवाचार को बढ़ावा देने के उददेश्य से टॉस्क फोर्स का गठन भी किया गया है। विभाग द्वारा पुलिस सेवा भर्ती परीक्षा में चयन कराने के लिए उभयलिंगी व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 13 उभयलिंगी व्यक्तियों का पुलिस आरक्षक और 09 उभयलिंगी व्यक्तियों की नियुक्ति बस्तर फाईटर्स के लिए हुई है। उभयलिंगी व्यक्तियों की सेक्स रिएसाइनमेन्ट सर्जरी (एस.आर.एस.) के सम्बन्ध में राज्य नीति का निर्माण किया गया है। जिसे जल्द ही लागू किया जायेगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में निःशुल्क एस.आर.एस. की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह प्रत्येक गुरुवार को एक घण्टा ओ.पी.डी. की सुविधा भी प्रारंभ की गई है।
श्री यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने उभयलिंगी समुदाय को शिक्षित करने के लिए आरक्षण का भी प्रावधान किया है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों की कक्षाओं में प्रवेश के लिए स्वीकृत सीट के विरूद्ध 3 प्रतिशत् आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम अंतर्गत उभयलिंगी व्यक्तियों से सम्बन्धित जानकरी को सम्मिलित किया गया है। इससे विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा समाज में उभयलिंगी व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा राज्य के उभयलिंगी परीक्षार्थियों को हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा के शुल्क में छूट दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...