Google Analytics Meta Pixel चरित्र पर संदेह के चलते महिला को जलाकर मार डाला; पति, ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

चरित्र पर संदेह के चलते महिला को जलाकर मार डाला; पति, ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

  • जनकपुर क्षेत्र के कर्री गांव की घटना, महिला को जलाने में पड़ोसियों ने भी की मदद
  • दो दिन पहले हुई वारदात, उपचार के दौरान अस्पताल में रात को महिला ने दम तोड़ा


कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में चरित्र पर संदेह के चलते महिला को उसके ससुरालवालों ने जलाकर मार डाला। दो दिन पहले हुई इस घटना के बाद उपचार के दौरान महिला ने गुरुवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाई की शिकायत के बाद महिला के पति, ससुर सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भाई की शिकायत के बाद महिला के पति, ससुर सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम हरई निवासी समरिया की शादी कर्री गांव निवासी शिव कुमार अहिरवार के साथ हुई थी। समरिया को 16 सितंबर की सुबह गंभीर जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया।


गांव के पंच ने घटना की जानकारी मायकेवालों को दी


महिला के भाई राम गोपाल ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे कर्री गांव के पंच महेश ने उसे फोन किया। बताया कि उसकी बहन समरिया जल गई है और 108 एंबुलेंस से जनकरपुर अस्पताल ले गए हैं। इस पर वो अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर देखा कि समरिया का पूरा शरीर जला हुआ था।


महिला के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया


राम गोपाल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने बताया है, पति शिव कुमार और ससुर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर माचिस से आग लगा दी। इसमें पड़ोस के लोगों ने भी मदद की। महिला की मौत होने पर पुलिस ने पति शिव कुमार, ससुर दीनदयाल, परसन, धनिया बाई, अखिलेश अहिरवार व सत्तन राम को गिरफ्तार कर लिया।
अक्सर पति-पत्नी में होता था झगड़ा


थाना प्रभारी अजय कुमार बघेल ने बताया कि महिला के चरित्र पर संदेह को लेकर ससुराल वालों से अक्सर उसका विवाद होता था। घटना वाले दिन बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसके पति और ससुर ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर केरोसीन डाल जला दिया। महिला ने मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *