प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, फोन नहीं उठाने पर युवक ने किया फायर; युवती अस्पताल में भर्ती रीवा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी। बताया जाता है कि प्रेमिका ने युवक का फोन रिसीव नहीं किया था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली युवती के कंधे में फंसी हैं। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी आदर्श पांडेय मध्य प्रदेश के रीवा के दुआरी का रहने वाला है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक वारदात के समय युवती और उसका भाई घर में अकेले थे। आरोपी स्कूटी से आया था। स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर वह अंदर घुसा, तभी युवती का भाई सामने आ गया। आरोपी उसे धक्का मारकर प्रेमिका के कमरे तक पहुंच गया। प्रेमिका के कमरे में पहुंचते ही आरोपी आदर्श ने कहा कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो। इसके बाद वह अभद्रता करने लगा और पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा।
कुछ देर बाद ही उसने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी तेजी से बाहर भागा। जाते वक्त स्कूटी घर के बाहर ही छोड़ गया। जब परिजन वहां से युवती को अस्पताल लेकर गए तो दूसरी युवती आई और स्कूटी लेकर चली गई। घटना के बाद युवती के नाबालिग भाई ने तत्काल मां को सूचना दी। मां घर पहुंची। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 सालों से जानते हैं। दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी। सोमवार को युवती ने युवक का फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया।
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। एक राउंड फायर होने की बात सामने आई है। आदर्श पांडेय आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। आदर्श ने जिस पिस्टल से फायर किया है वह भी अवैध थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...