Google Analytics Meta Pixel तेलघानी नाका पर रोज लग रहा जाम, अंडर ब्रिज बनकर तैयार पर नहीं कर रहे शुरु - Ekhabri.com

तेलघानी नाका पर रोज लग रहा जाम, अंडर ब्रिज बनकर तैयार पर नहीं कर रहे शुरु

ओवरब्रिज बनाने 20 दिन के लिए किया था वन-वे, अभी तक काम अधूरा, इसलिए लग रहा जाम
रायपुर। तेलघानी नाका ओवरब्रिज में रेलवे पटरी के ऊपर गर्डर लगाने का काम करने के लिए चौक की सड़क को 7 अप्रैल से 20 दिनों के लिए वन-वे किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अफसरों का दावा था कि मई की शुरुआत में सड़क आम लोगों के लिए पहले जैसे ही कर दी जाएगी। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी सड़क को टू-वे नहीं किया गया है। एक ही तरफ का ट्रैफिक शुरू होने की वजह से रामनगर, समता कॉलोनी, राठौर चौक, स्टेशन और गुढिय़ारी आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इन जगहों पर आने-जाने वाले लोग रोज जाम में फंस रहे हैं। सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम शाम 6 से 8 बजे तक लग रहा है। शहर में दोपहर को तेज गर्मी होने की वजह से अभी वहां दोपहर में गाडिय़ों का प्रेशर कम रहता है, लेकिन जैसे ही तापमान गिरता है लोगों की भीड़ सड़कों पर उतरती है। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। तेलघानी नाका अंडरब्रिज के साथ ही वहां नया ओवरब्रिज बनाने का काम भी हो रहा है। अंडरब्रिज बनाने का काम पूरा हो गया है। लेकिन ओवरब्रिज बनाने का काम अभी 50 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पीडब्लूडी अफसरों का कहना है कि तेलघानी नाका से रामनगर की ओर जाने वाले अंडरब्रिज को पहले खोल दिया जाएगा। लेकिन ओवरब्रिज का काम कब पूरा होगा अफसर इसका जवाब नहीं देतेे हैं। अभी सीमेंट और लोहा की कीमत बढऩे की वजह से ओवरब्रिज बनाने वाली कंपनी ने काम भी लगभग बंद कर दिया है। इस वजह से ओवरब्रिज बनाने का काम कब पूरा होगा फिलहाल यह तय नहीं है।
अभी लोग ऐसे परेशान
ओवरब्रिज बनाने का काम होने की वजह से अग्रसेन चौक से प्रभात टॉकीज जाने वाले लोग रोज जाम में फंस रहे हैं। स्टेशन से समता कालोनी की ओर जाने वाले लोगों को तेलघानी नाका चौक से होते हुए प्रभात टॉकीज की ओर मुडऩा पड़ रहा है। इस वजह से रामसागरपारा की ओर जाने वाली सड़क पर भी गाडिय़ों का प्रेशर बढ़ गया है। यहां पहले ही गाडिय़ों की लोडिंग-अनलोडिंग होने की वजह से सड़क जाम रहती है। तेलघानी नाका ओवरब्रिज का काम मंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी पूरा नहीं करवा पाए हैं। कई बार के निरीक्षण और फटकार के बाद भी वहां स्थिति जस की तस बनी हुई है। 17 करोड़ की लागत से बना अंडरब्रिज भी अभी तक लोगों के लिए नहीं खोला जा सका है। संसदीय सचिव का कहना है कि अंडरब्रिज का काम पूरा हो गया है, लेकिन ओवरब्रिज बनने में अभी और समय लगेगा। लोक निर्माण विभाग के ईएनसी, मुख्य अभियंता ब्रिज सेक्शन और कार्यपालन अभियंता अपनी सहूलियत से ही काम करवा रहे हैं। विभिन्न संगठनों का यह भी आरोप है कि निर्माण एजेंसी को राहत पहुंचाने के लिए अफसर उनसे मिलकर काम कर रहे हैं। इस वजह से एजेंसी पर कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 44 डिग्री के पार, बारिश से मिल सकती है राहत की उम्मीद

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: गर्मी ने इस समय अपना सबसे तीखा रूप दिखा दिया है। हालात ऐसे हैं कि सूरज की तपिश लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के...

ऑनलाइन बेटिंग की लत ने बिगाड़ा भविष्य…52 दिन बाद नागपुर में मिला लापता बी-फार्मा छात्र

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : बिलासपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने ऑनलाइन बेटिंग और डिजिटल गेमिंग की लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार के गया जिले का एक बी-फार्मा छात्र, जो सीवी रमन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

LPG Cylinder Price में बड़ा बदलाव का संकेत, क्या फिर बढ़ेंगे दाम? बाजार में नई हलचल से उपभोक्ता चिंतित

By User 6 / April 28, 2026 / 0 Comments
LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट में चल रहे लंबे संघर्ष ने पूरी दुनिया की तेल और गैस सप्लाई चेन को झटका दिया है। फरवरी में शुरू हुई यह जंग अब तक थमी नहीं है और किसी ठोस समाधान के आसार...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब प्रदेश की महिलाओं के जीवन में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। महतारी वंदन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *