Google Analytics Meta Pixel भाजपा भगवान राम को रैंबो और हनुमान को आक्रामक बताने की कोशिश में: सीएम - Ekhabri.com

भाजपा भगवान राम को रैंबो और हनुमान को आक्रामक बताने की कोशिश में: सीएम

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-आरएसएस भगवान राम और बजरंग बली की छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। भगवान राम को ‘रैंबो राम तो भगवान हनुमान को ‘आक्रामक दिखाने का प्रयास हो रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम मर्यादा और शांति के प्रतीक हैं। पिछले कुछ साल से उन्हें एक योद्धा के रूप में दिखाने की कोशिश की जा रही है। भगवान राम और हनुमान की छवि को आक्रामक छवि में बदलना समाज के लिए ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेशा रामराज्य के बारे में सोचते हैं। इसी तरह भक्ति, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक भगवान हनुमान को क्रोधित रूप में चित्रित किया जा रहा है, यह समाज के लिए बुरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हम भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहते हैं। भद्र पुरुष कहते हैं। इससे पहले मंदिरों में या जहां भी भगवान राम की मूर्तियां बनी हैं। उनमें उनका बहुत ही सौम्य रूप दिखाया गया है। उसी तरह भगवान हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम को पूरी रामायण में सिर्फ एक बार क्रोध आया, जब समुद्र ने उनको रास्ता नहीं दिया था। लेकिन, अब समाज के सामने जो तस्वीर पेश की जा रही है वो युद्धक राम की है। इसी साल से मैं देख रहा हूं कि झंडे में या गाडिय़ों पर जो स्टीकर लगे हैं, उसमें उनका विकराल रूप दिखाई दे रहा है। हनुमान जी तो ऐसे नहीं थे। हमारे समाज से जो आदर्श पुरुष हैं या ईश्वर के अवतार हैं, उन्हें इस रूप में दिखाना मैं उचित नहीं समझता हूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का दूसरा बैच शुरू, 36 युवा चयनित

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...

रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

आवास मेला 2025 लक्की ड्रॉ में पूजा बरेठ ने जीती कार, विजेताओं की घोषणा

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *