जम्मू के नरवाल इलाके में गुरुवार को पत्रकार अर्फाज डैंग घर ढहाने का विवाद तब तेज हो गया जब जम्मू विकास प्राधिकरण ने उनका घर जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई की वरिष्ठ वकीलों और पत्रकारों ने तीखी आलोचना की है। वरिष्ठ अधिवक्ता शेख शकील अहमद ने पूछा कि क्या घर तोड़ने से पहले कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई? उन्होंने आरोप लगाया कि जनिपुर में उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का घर भी अवैध जमीन पर है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जमीन दान कर आगे आए कुलदीप कुमार शर्मा
घटना के बाद जम्मू निवासी कुलदीप कुमार शर्मा ने मानवीय पहल करते हुए डैंग को पांच मरला (1360 वर्ग फीट) जमीन देने का निर्णय लिया। मीडिया के सामने उन्होंने डैंग को गले लगाकर कहा कि वह अपने ‘भाई’ को सड़क पर नहीं रहने देंगे। उन्होंने बताया कि डैंग के छोटे बच्चों की हालत देखकर उनका दिल भर आया। शर्मा ने अपनी बेटी से जमीन के कागजात मंगवाए और वहीं डैंग को सौंप दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ी तो भीख मांगकर भी उनका घर बनवाएंगे। उनकी इस पहल की जमकर सराहना हो रही है।
राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने दिया नया मोड़
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि राजभवन द्वारा नियुक्त अधिकारी एक खास समुदाय को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी अवैध कब्जों की सूची सार्वजनिक हो। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि डैंग के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और सरकार को इस कार्रवाई पर जवाब देना होगा।
अतिक्रमण कार्रवाई या प्रतिशोध?
डैंग का कहना है कि वह पिछले 40 वर्षों से इस मकान में रह रहे हैं और उनकी पत्रकारिता से असंतुष्ट होकर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का दावा है कि यह अतिक्रमण हटाने की मुहिम का हिस्सा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...