दुर्ग। राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों व महिलाओं के लिए समर्पित संस्था चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को महिला व बच्चों के संरक्षण के लिए बने कानून की जानकारी दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राहुल शर्मा ने महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अपराध रोकने के लिए 2011 से 2019 तक बनाए गए कानून व संशोधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि नाबालिग बालक बालिकाओं के अपराध संरक्षण की दिशा में सख्त कानून हैं, जिसकी जानकारी व जागरूकता के अभाव में ऐसे नाबालिग बच्चे बच्चियां प्रताड़ित हो रहे हैं। इसी तरह महिलाओं पर होने वाले आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए भी कानून में प्रविधान है। आधुनिक समाज में महिलाएं जागरूक हो रही हैं यह अच्छा संकेत है। बावजूद इसके निचले व गरीब तबके की महिलाएं घरेलू हिंसा के साथ ही सामाजिक प्रताड़ना का शिकार होती हैं जिस पर रोक लगाना आवश्यक है। नाबालिग बच्चों पर भी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व उन्हें समाज की मुख्यधारा शिक्षा से जोड़ने की जरूरत है। सचिव ने अपराध पीड़ितों के मुआवजा प्रकरण को लेकर भी विस्तार से जानकारी देते हुए चर्चा की। साथ ही चाइल्ड संस्था को इसके लिए आगे आने की बात कही। अक्सर छोटे बच्चों को भीख मांगते या हाथ फैलाये रास्ते में चैराहे पर देखा होगा।
भीख मंगवाना या बच्चों से काम करवाना अपराध है फिर भी बिना इस पर कुछ त्वरित कार्रवाई के आगे बढ़ जाते है। इस तरह से सब अपनी सामाजिक और नैतिक दायित्व की अवहेलना करते हैं। हमारे द्वारा किया गया व्यवहार अपराध को बढ़ावा देता है और अपराधी निर्भीक होकर बच्चों का शोषण करते है और उन्हें बाल श्रम करने को मजबूर भी करते हैं । साथ ही बताया कि महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अपराध रोकने व मदद के लिए चाइल्ड लाइन 1098 नंबर के कार्य व महत्व के संबंध में जानकारी दी। शिविर में जानकारी दी गई कि 18 वर्ष से कम की आयु की लड़की को पूरे आशय से ले जाने के लिए उत्प्रेरित करना दंडनीय अपराध है। 21 वर्ष से कम की आयु की लड़की को बुरे आशा से आयात करना दंडनीय अपराध है किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध श्रम कराने के लिए विधि विरुद्ध तौर पर विवश करना दंडनीय अपराध है। किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण किसी नियोजन में बालक को लगाना या बंधुआ रखना आदि दंडनीय अपराध है।
सचिव राहुल शर्मा ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के बारे में बताते हुए कहा कि यदि किसी बालक के साथ कोई व्यक्ति अश्लील हरकत करता है तो यह भी दंडनीय होगा तथा यदि किसी बालिका को कोई व्यक्ति अश्लील शब्द कहता है तो बालकों के संरक्षण अधिनियम से भी दंडनीय होगा । बालक से तात्पर्य 18 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे से है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...