मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का चेहरा सामने आ जाने के बाद राजनीतिक हलकों में उन कद्दावर नेताओं के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है, जिन्हें बतौर केंद्रीय मंत्री और सांसद विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया था। वे सभी चुनाव जीतने के बाद सांसदी से त्यागपत्र देकर लोकसभा का दरवाजा भी अपने लिए बंद कर चुके हैं। प्रदेश की सत्ता के सियासत में उनकी भूमिका भी अभी तय नहीं है।
विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने कई केंद्रीय मंत्रियों, दिग्गज नेताओं और सांसदों को मैदान में उतारा था। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा सांसद राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को विधानसभा चुनाव लड़वाया था। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मैदान में थे। तीन केंद्रीय मंत्रियों में तोमर और पटेल तो जीत गए, लेकिन कुलस्ते को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सभी सांसद चुनाव जीतकर विधायक बन गए। विजयवर्गीय भी जीतकर विधानसभा पहुंच गए। चुनाव परिणाम में कहीं भी सत्ता विरोधी लहर नहीं दिखी और बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट आई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी, यह दिल्ली से तय होगा। मंत्रियों के चयन में केंद्रीय नेतृत्व भी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश नाम फाइनल करेंगे। अगर गुजरात फॉर्मूला लागू हुआ तो सीनियर नेताओं की जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। संभावना है कि विधायक बने तीन पूर्व सांसद राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक को मंत्रिमंडल में जगह मिल जाए, लेकिन सवाल यह है कि क्या राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर मंत्री बनेंगे?
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन में मोदी-शाह ने चौंकाया है। उसी तरह मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका देकर चौंका सकते हैं। एक या दो बार के विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। बीजेपी ने विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर से जूनियर को सीएम व डिप्टी सीएम बना दिया। ऐसे में दोनों नेता मंत्री बनना पसंद करेंगे इसकी संभावना कम है। मंत्रिमंडल विस्तार में 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाया जा रहा है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के चयन में भी ब्राह्मण-दलित कार्ड खेला गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...