Google Analytics Meta Pixel "बस्तर के विकास का एक ही मूलमंत्र - शिक्षा, शिक्षा और शिक्षा-मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

“बस्तर के विकास का एक ही मूलमंत्र – शिक्षा, शिक्षा और शिक्षा-मुख्यमंत्री

छात्रावासी छात्रों के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि युवा शक्ति ही भारतीय गणतंत्र की असली ताकत है। बस्तर में बदलाव लाने का काम केवल बस्तर की युवा शक्ति ही कर सकती है। बस्तर के विकास का एक ही मूल मंत्र है – शिक्षा, शिक्षा और शिक्षा। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से बस्तर के युवा शिक्षित होंगे, उतनी ही तेजी से संवैधानिक अधिकार बस्तर के लोगों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज धरमपुरा स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर में आयोजित छात्रावासी छात्रों के संभाग स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ने दशकों तक अशांति झेली है। अंदरुनी क्षेत्रों के स्कूल नक्सलवादियों ने बंद करा दिए थे। छात्रावासों ने ही बस्तर में शिक्षा की अलख को जगाए रखा। बस्तर के विकास में सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है। विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति पर चलते हुए बस्तर में बंद पड़े सैकड़ों स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया है। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट स्कूल योजना के माध्यम से अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए निःशुल्क उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की है। आगामी सत्र से बस्तर और सरगुजा संभाग में 252 और उत्कृष्ट स्कूल संचालित किए जाएंगे। दंतेवाड़ा जिले के सभी स्कूलों का उत्कृष्ट स्कूलों के रूप में उन्नयन किया जाएगा। साथ ही आगामी सत्र से ही प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज भी शुरू किए जाएंगे। इनमें से दो कॉलेज बस्तर में खोले जाएंगे। प्रदेश में स्कूली शिक्षा को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ा गया है। हायर सेकंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त पाठ्यक्रम शुरू किया गया है ताकि जब वे पढ़ाई पूरी कर निकलें तो उनके सामने रोजगार के विकल्पों की कमी न हों।मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के जल, जंगल और जमीन पर बस्तर के लोगों का अधिकार है। हमने यहां के आदिवासियों की ली हुई जमीन को उनके मालिकों को वापस दिलाया है। वन अधिकार कानून के तहत लोगों को जमीन का पट्टा दिया है। सरकार वनवासियों से समर्थन मूल्य पर अब 65 तरह के लघु वनोपजों की खरीदी कर रही है। कोदो, कुटकी और रागी की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है। सरकार के इन सब कदमों से लोगों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...