Google Analytics Meta Pixel वारदात के बाद मचा हड़कंप : मां-बाप के सामने बड़े भाई को काट डाला, बीच बचाव करने आई भाभी पर भी किया जानलेवा हमला - Ekhabri.com

वारदात के बाद मचा हड़कंप : मां-बाप के सामने बड़े भाई को काट डाला, बीच बचाव करने आई भाभी पर भी किया जानलेवा हमला

 

बिलासपुर जिला में युवक ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच बचाव कर रही भाभी पर भी आरोपी युवक ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने मां-बाप के सामने ही इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दो सगे भाईयों के बीच खूनी संघर्ष की ये घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अटल आवास में मूलचंद बंजारे का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि मूलचंद के साथ उसके छोटे भाई मनमोहन बंजारे के साथ शराब के नशे में शनिवार को विवाद हो गया था। दोनों भाईयों के बीच बढ़ते विवाद के बाद मारपीट होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुंची। लिहाजा इस दौरान उनके माता-पिता और मूलचंद की पत्नी किसी तरह से बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।

 

बताया जा रहा है कि रविवार को दोबारा दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। इस बार विवाद इतनी ज्यादा बढ़ी कि छोटे भाई मनमोहन ने गुस्से में कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई मूलचंद के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल मूलचंद मौके पर ही जमीन पर जा गिरा। इसके बाद भी मनमोहन नहीं रुका और एक के बाद एक कई वार उसके सिर पर किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या की इस वारदात के दौरान मूलचंद की पत्नी बीच-बचाव के करने पहुंची। इस दौरान मनमोहन ने उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

Read Also  तेजस्वी यादव ने जीतन सहनी की हत्या पर कहा- बिहार में जंगलराज

 

घर में हुए इस खूनी संघर्ष की जानकारी आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी गयी। जिसके बाद सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मूलचंद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर अपराध दर्ज कर हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनमोहन ऑटो चलाने का काम करता है। वहीं उसका बड़ा भाई मृतक मूलचंद मजदूरी करता था। विवाद का कारण और हत्या की मूल वजह क्या है, ये अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस संबंध में आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *