मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी दिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, वित मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढ़ेबर तथा नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे भी मौजूद रहे।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि शहर के मध्य में शैक्षणिक केंद्र विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इससे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए 550 युवाओं ने निर्धारित शुल्क जमा कर सदस्यता सुनिश्चित की गई है। इस 750 सीटर लाइब्रेरी का आठ करोड़ रूपए की लागत से निर्माण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि अत्याधुनिक लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए ही अधिकृत सदस्यों को प्रवेश दिया जाएगा। दो मंजिला बिल्डिंग में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी और वर्तमान में 10 हज़ार किताब उपलब्ध है। लाइब्रेरी में डिजिटल रीडिंग जोन भी बनाया गया है। सदस्यों को लिफ्ट के साथ निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। डॉ सिंह ने बताया कि तक्षशिला परिसर में 800 वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी और पार्किंग एरिया में फूड जोन भी बनाया गया है। इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के अलावा दिव्यांगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। कल 11 मार्च से सदस्य रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लाभ ले सकेंगे।
रूफटॉप पर भी मिलेगा पढ़ाई का अवसर
तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटॉप पर भी बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई करने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी की छत पर सदस्यों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि लाईब्रेरी में आने वाले दिनों में सदस्यों की मांग के आधार पर विभिन्न विषयों की किताबों की खरीदी भी की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...