कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को भिलाई आ रही हैं। इसके लिए कांग्रेस के अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की गई है। प्रियंका को सुनने करीब डेढ लाख लोग विभिन्न जिलों से पहुंचने की संभावना है। प्रियंका के जयंती स्टेडियम में होने वाली जनसभा में आने वालों को सुदृढ व्यवस्थाएं बनाने के लिए पार्किंग रूट तय किया गया है।इसके लिए कुछ इलाकों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं अलग-अलग दिशाओं से आने वालों के लिए वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
-खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की तरह
-उतई से मरोदा सेक्टर की तरफ
-पुलगांव चौक से महाराजा चौक, जेल तिराहा की तरफ
-पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की तरफ
-धमधा नाका से वाय शेप फ्लाई ओवर की तरफ
-नेहरू नगर से सेक्टर की ओर
दुर्ग पुलिस के अधिकारियों ने दुर्ग और भिलाई के लोगों से अव्यवस्थाओं से बचने के लिए अपील की है कि शहरवासी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सेंट्रल एवेन्यू रोड का इस्तेमाल न करें, बल्कि फॉरेस्ट एवेन्यू और गैरेज रोड से आवाजाही करें। साथ ही दोपहर के समय घरों से निकलते समय कुछ मार्गों का इस्तेमाल न करें, जिन्हें ब्लॉक किया जाएगा, जिससे आवाजाही करने वालों को असुविधा होगी।
कवर्धा-बेमेतरा वाले यहां करें पार्किंग
कबीरधाम, बेमेतरा और दुर्ग जिले के धमधा की ओर से आने वाले धमधा नाका, ग्रीन चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, मालवीय चौक, वायशेप फ्लाईओवर, बत्तीस बंगला, सेक्टर-9 चौक, सेक्टर-8 चौक होते हुए सेक्टर-7 में पार्किंग करेंगे। सेक्टर-7 स्थित BSP स्कूल ग्राउंड में बसों की पार्किंग होगी और सेक्टर-7 के दशहरा मैदान में कारों को पार्क किया जाएगा।
राजनांदगांव-बालोद से आ रहे तो यहां आपकी गाड़ी होगी पार्क
बालोद और राजनांदगांव जिले से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक, पोटिया चौक, महाराजा चौक, जेल तिराहा, ठगडा बांध फ्लाईओवर, हुडको, तालपुरी के MD बंगला चौक होते हुए पंथी चौक से आगे सेक्टर-10 में पार्किंग करेंगें। यहां पंथी चौक के निकट ग्राउंड में बसों की पार्किंग होगी। साथ ही रूआबांधा सप्ताहिक बाजार के सामने कारों को पार्क किया जाएगा।
राजधानी से आने वालों के लिए इधर है व्यवस्था
राजधानी रायपुर, अहिवारा, चरोदा, कुम्हारी, भिलाई-3 की तरफ से आने वाले वाहन चालक पॉवर हाउस, मुर्गा चौक, BSNL चौक सेक्टर-1, सेक्टर-2 भिलाई विद्यालय ग्राउंड में और सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड में बस और सिविक सेंटर मार्केट पार्किंग स्थल में कार के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
-धमतरी, अभनपुर, पाटन, उतई की ओर से आने वाले बस चालक रिसाली दशहरा मैदान और कार वाले DPS स्कूल के सामने कार पार्क करेंगे।
-नेहरू नगर से आने वाले सेक्टर-7 मार्केट के सामने एवं पानी टंकी मैदान में, VVIP पास वाले सेल परिवार चौक से बैंक परिसर पार्किग में वाहन रखेंगे।
-VIP पास वाले और पत्रकारों के लिए जयंती स्टेडियम कटिंग फॉरेस्ट एवेन्यू रोड से स्टेडियम के बैक साइड गाड़ियां रखेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...