Google Analytics Meta Pixel इस अभिनेत्री की हावड़ा में गोली मारकर हत्या - Ekhabri.com

इस अभिनेत्री की हावड़ा में गोली मारकर हत्या

झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार सुबह बंगाल के हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह वारदात हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर सुबह लगभग छह बजे हुई। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थीं।

 

 

रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उनकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि, पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थीं। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।

 

 

प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी। शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को उलबेड़िया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read Also  मिलिंद सोमन शेयर किया वो फोटोशूट, जिसने 25 साल पहले मचा दिया था देश में बवाल

 

 

बना हुआ है रहस्य
रिया की हत्या कैसे हुइ, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस पति के बयान से संतुष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली चलने के दावे के बावजूद गाड़ी में रक्त का कोई दाग नहीं मिला है। पुलिस तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...