Google Analytics Meta Pixel साइबर आतंकियों की चंद मिनटों में छुट्टी कर देती है भारत की यह बेटी - Ekhabri.com

साइबर आतंकियों की चंद मिनटों में छुट्टी कर देती है भारत की यह बेटी

इंटरनेट के बिना जीना बहुत से लोगों के लिए कठिन है, मगर कभी-कभी यही इंटरनेट और उसका साइबर स्‍पेस परेशानी में डाल देते हैं। आज साइबर क्राइम के फैलते शिकंजे रोज नए शिकार बना रहे हैं। वे हमारे निजी डेटा लेकर बैंक तक हमारी एक चूक की भेंट चढ़ सकते हैं। इसके बावजूद उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली भारत की एक बेटी कामाक्षी शर्मा साइबर क्राइम करने वाले आतंकियों की चंद मिनटों में छुटटी कर देती हैं। वह साइबर क्राइम के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा एजेंसियों के हाथ मजबूत कर रही है। कामाक्षी ने साइबर क्राइम को रोकने पर जागरूकता के लिए एशिया में सबसे लंबा ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया। इससे उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। इससे पहले कामाक्षी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई है। उसके परिजनों के अलावा गाजियाबाद के लोगों को अब उा पर गर्व महसूस हो रहा है।

गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली कामाक्षी अब तक 50 हजार से ज्‍यादा पुलिसकर्मियों और सेना के जवानों को साइबर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित कर चुकी हैं। आज पुलिस लेकर सेना तक उनसे साइबर क्राइम की उलझी पहेलियां सुलझाने में मदद ले रहे हैं। भारत पर सीमापार से होने वाले साइबर हमलों में कामाक्षी ने सुरक्षा एजेंसियों का बहुत सहयोग किया है। कामाक्षी ने अभी तक भारत, श्रीलंका और दुबई पुलिस के साथ काम कर पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध रोकने की ट्रेनिंग दी है। उन्‍होंने भारत के लगभग सभी राज्यों पुलिस को इसकी ट्रेनिंग दी है।

कामाक्षी की 12वीं तक की पढ़ाई गाजियाबाद में ही हुई। इसके बाद उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। साल 2018 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, लेकिन वह नौकरी नहीं करना चाहती थीं। उनका सपना था साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस और दूसरी एजेंसियों की मदद करना। मगर इसके लिए वह क्‍या करें और क्‍या तरीका अपनाएं उन्‍हें पता नहीं था। इसलिए वह खुद ही पुलिस थानों में जाकर मदद की पेशकश करतीं। शुरू में उन्‍हें निराशा हाथ लगी, मगर एक दिन उनकी मेहनत रंग लाई और गाजियाबाद के सिहानी गेट कोतवाली के थाना प्रभारी ने साइबर केस में उनकी मदद ली। कामयाबी मिलने के बाद धीरे-धीरे उन्‍हें और केस मिलने लगे।

कामाक्षी की मुहिम की सबसे बड़ी कामयाबी भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर बसे कश्‍मीर के एक गांव में आतंकियों की बातचीत का खुलासा करने से मिली। आतंकवादी पाकिस्‍तानी ऐप के माध्‍यम से ऐसा कर रहे थे, इसलिए ट्रेस करने में साइबर विशेषज्ञों को दिक्‍कत हो रही थी। कामाक्षी ने पहले उस ऐप को खोज निकाला बाद में उनकी सही लोकेशन सेना को दी। कामाक्षी डार्क नेट पर ड्रग्‍स तस्‍करी और दूसरे काले धंधों का खुलास करने में लगी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...