Google Analytics Meta Pixel हेमा मालिनी ऐसे बनी 'ड्रीम गर्ल' - Ekhabri.com

हेमा मालिनी ऐसे बनी ‘ड्रीम गर्ल’

अभिनेत्री हेमा मालिनी की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। पतली दुबली लड़की का तमिल फिल्म से नकारा जाना, हिंदी फिल्मों में आना फिर अपने डांसिंग स्किल से सबको हैरान कर देना, कैनवास बहुत बड़ा है। कई एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन पर आईं और छा गईं लेकिन हेमा जैसी कोई नहीं रही। हेमा मालिनी ने पर्दे के हर किरदार को खूबसूरती से अपना बना लिया। ‘शोले’ में धन्नो की बक-बक करती बसंती का किरदार मिला तो उसमें रम गईं, ड्रीम गर्ल हो, मीरा बाई हो या फिर स्वामी विवेकानंद की मां दुर्गा हो एक्ट्रेस ने हर रोल को शिद्दत से निभाया।

 

 

 

16 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के एक गांव में जया चक्रवर्ती ने एक बच्ची को जन्म दिया। दशहरे के बाद जन्मी थीं चक्रवर्ती परिवार की बिटिया का पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। मां लक्ष्मी का अनन्य भक्त था, इसलिए बेटी को नाम मिला हेमा मालिनी। हेमा दो भाइयों की इकलौती बहन थीं। शुरू से ही उन्हें क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग दी गई। हेमा मालिनी का करियर तमिल फिल्मों में शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था। कई शोज में इस बारे में एक्ट्रेस ने बात भी की है। धक्का पहुंचा, बुरा लगा लेकिन हार नहीं मानी और तब जाकर हिंदी फिल्म में एक ब्रेक मिला। 1969 में ‘सपनों के सौदागर’ में राज कपूर के अपोजिट काम किया। पतली दुबली हेमा को पसंद किया जाने लगा। 1970 में हेमा मालिनी की तीन बड़ी फिल्में- ‘तुम हसीन मैं जवान’, ‘अभिनेत्री’ और ‘जॉनी मेरा नाम’ रिलीज हुईं। तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं।

 

 

 

1972 में ‘सीता और गीता’ में हेमा ने डबल रोल किया। ये भी उस दौर की लीक से हटकर की गई फिल्म थी। दिलीप कुमार के ‘राम और श्याम’ की तर्ज पर महिला कैरेक्टर पर बेस्ड फिल्म थी। दो जुड़वा बहनें जिनका अंदाज एक दूजे से बिल्कुल जुदा। हेमा ने दोनों ही कैरेक्टर्स के साथ पूरा इंसाफ किया। संजीव कुमार और धर्मेंद्र दोनों ने उनके अपोजिट काम किया। मां दुर्गा के रोल में भी बटोरी सुर्खियां1998 में आई एक फिल्म ‘स्वामी विवेकानंद’ दूरदर्शन पर रिलीज हुई, विवेकानंद के जीवन पर गढ़ी कहानी में हेमा ने मां दुर्गा का किरदार निभाया। शायद मेन स्ट्रीम सिनेमा की पहली सुपरस्टार होंगी, जिन्होंने दुर्गा मां की भूमिका अच्छे से निभाई। ऐसा लगा मानो शक्ति से सीधा साक्षात्कार हो रहा है।

 

 

 

1975 में गुलजार की ‘खुशबू’ में भी हेमा खूब महकीं। उन्होंने किरदार कुसुम को जिंदा कर दिया था। फिर 2003 में ‘बागबान’ से जब सालों बाद कमबैक किया तब भी वही जोश और जुनून दिखा। हेमा मालिनी की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। उनका नाम जितेंद्र, संजीव कुमार, और धर्मेंद्र के साथ जुड़ा। इस बात का जिक्र उनकी जीवनी ‘हेमा मालिनी द ऑथराइज्ड बायोग्राफी’ में भी है। हालांकि एक्ट्रेस ने शादी ही मैन धर्मेंद्र से की। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता भी थे, लेकिन कृष्ण भक्त हेमा ने रिस्क लिया और शादी की।

 

 

 

पद्म श्री से नवाजी गईं ड्रीम गर्ल ने 155 से ज्यादा फिल्में की तो छोटे पर्दे पर नूपुर के जरिए भी दस्तक दी। ‘दिल आशना है’ फिल्म प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी की। रील से लेकर रियल तक हर किरदार को लगन, ईमानदारी और सच्चाई से निभाया। मां के तौर पर ईशा -अहाना की परवरिश की। पहले राज्यसभा पहुंची फिर लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई, मथुरा से तीन बार सांसद बनीं और कला के लिए उनका डेडीकेशन अब भी जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *