कोरोना के बढते संक्रमण के साथ-साथ तेजी से ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में लोग ऑक्सीजन न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं। इस सबके बीच हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित मानेसर शहर का एक शख्स ऐसा भी है, जिसने फ्री ऑक्सीजन बांटने का काम शुरू किया है। उसके यहां जो भी पहुंच रहा है वह उसे नम आंखों से दुआएं दे रहा है। यहां एक प्लांट ऐसा है, जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की फ्री रिफिलिंग की जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में फ्री ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी देते हुए प्लांट के मालिक अर्जुन ने बताया कि यहां कोई भी व्यक्ति आकर फ्री ऑक्सीजन ले जा सकता है जिसे इसकी जरूरत है। उन्होंने वीडियो में कहा कि जितनी मर्जी बार हो उतनी बार आओ और फ्री सिलेंडर लेकर जाओ सिर्फ 10 मिनट में। ऑक्सीजन के लिए एक पैसा भी नहीं लिया जाएगा, यदि प्लांट का कोई भी आदमी पैसे की मांग करता है तो इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 7703940131 भी दिया है, जिसपर संपर्क कर आप शिकायत भी कर सकते हैं। ये सेवा पूरी तरह निशुल्क है। मानेसर थाना के पुलिसकर्मी भी इस नेक काम में मदद कर रहे हैं।
इस बीच राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक गुरुद्वारे ने भी अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत गुरुद्वारा ऑक्सीजन लंगर सेवा दे रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम गुरुद्वारे ने कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों के इलाज के लिए हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ऑक्सीजन लंगर सेवा शुरू की है।
इस संस्था का कहना है कि, जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत है, वह लोग इंदिरापुरम इलाके में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचें और उन्हें वहीं पर ऑक्सीजन लगाई जाएगी। जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है, वह खुद अपनी गाड़ी में मरीज को वहीं पहुंच रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन लगाई जा रही है। संस्था की टीम अपने स्तर से सिलिंडर रिफिल कर यहां इंतजाम करने में जुटी है। गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि “हम सड़क पर गाड़ी में ही मोबाइल ऑक्सीजन की सुविधा दे रहे हैं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...