Google Analytics Meta Pixel इस बार पिछले कुंभ की तुलना में दोगुनी ट्रेनें चलेंगी : अश्विनी वैष्णव - Ekhabri.com

इस बार पिछले कुंभ की तुलना में दोगुनी ट्रेनें चलेंगी : अश्विनी वैष्णव

प्रयागराज, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने प्रयागराज स्टेशन पर चल रही कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी।

 

रेल मंत्री ने कहा, “आज मैंने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों ने पिछले ढाई वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गाइडेंस में महाकुंभ के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। इस दौरान महाकुंभ से जुड़े विभिन्न कार्यों पर लगभग पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, और इन तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा भी की गई है।”

 

उन्होंने कहा, “इसके अतिरिक्त, सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा गया है ताकि जो भी कार्य लंबित हों, उसे शीघ्रता से पूरा किया जा सके। इस बार महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने विस्तृत तैयारी की है। रेलवे ने भी इस प्रक्रिया में अपना पूर्ण सहयोग दिया है। रेलवे इस बार तीन हजार विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा लगभग 10 हजार नियमित ट्रेनों का भी आयोजन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर, इस बार महाकुंभ के लिए 13 हजार ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, जो पिछले कुंभ की तुलना में काफी अधिक है।”

 

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सभी गाड़ियों को पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ प्रयागराज तक भेजा जाए। इंजन से जुड़ी कोई भी समस्या न हो, इसके लिए अतिरिक्त विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विशेषकर, कुछ गाड़ियों को पूरी तरह से तैयार करके यहां लाया गया है, और नियमित गाड़ियों में भी दोनों तरफ इंजन लगाए गए हैं ताकि किसी भी ट्रेन को बार-बार रिवर्सल न करना पड़े।”

Read Also  कार में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव

 

उन्होंने कहा, “इस कुंभ के दौरान, प्रयागराज और वाराणसी के बीच पटरी डबलिंग का कार्य भी पूरा किया गया है। इस परियोजना के तहत, गंगा नदी पर 100 साल बाद एक नया पुल भी बनाया गया है। इसके परिणामस्वरूप रेलवे की क्षमता में काफी वृद्धि हुई है। पिछले कुंभ में जहां सात हजार ट्रेनें चली थीं, वहीं इस बार लगभग 13 हजार ट्रेनें चलायी जाएंगी, जो संख्या के हिसाब से दोगुनी है। इस तरह, महाकुंभ की तैयारियां बेहद बड़े पैमाने पर की गई हैं और इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने वाली है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *