Google Analytics Meta Pixel सर्दियों में मिलने वाली ये सब्जी है सुपरफूड - Ekhabri.com

सर्दियों में मिलने वाली ये सब्जी है सुपरफूड

सर्दियों का मौसम आते ही हरी सब्जियों की बहार आ जाती है। मेथी, पालक, बथुआ और ताजी हरी प्याज की सब्जी खाने का स्वाद बढ़ा देती है। हर एक सब्जी के अपने फायदे होते हैं, लेकिन सर्दियों में आने वाली सेमफली सेहत का खजाना होती है। साधारण ही दिखने वाली सेमफली “सुपरफूड” है, जो एक नहीं बल्कि कई बीमारियों में काम आती है।

 

 

 

आयुर्वेद में सेमफली को बहुत गुणकारी माना जाता है। सेमफली वात और पित्त दोष को संतुलित करती है और शरीर को शक्ति और मजबूती देती है। इसमें मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। सेमफली की खेती भारत के हर हिस्से में की जाती है और सर्दियों में उसकी ताजी फसल आती है, जिसे खाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। ये स्वाद में भी हल्की मीठी और रस से भरपूर होती है, और इसके बीज भी मुलायम होते हैं, जिन्हें भाप के सहारे भी पकाया जा सकता है।

 

 

 

सेमफली का सेवन पाचन शक्ति को मज़बूत करता है। सेमफली में भरपूर फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी परेशानी से राहत दिलाता है। इसके लिए सेमफली को घी और जीरे के साथ सिंपल पकाकर खाएं। इससे सेमफली के गुण बरकरार रहते हैं। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि सेमफली का सेवन करने से त्वचा में निखार और बाल भी मजबूत होते हैं। सेमफली में विटामिन ‘सी’ और ‘ए’ होता है, जो चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकता है और चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों को मजबूत करने में भी सेमफली सहायक है। इसके लिए सेमफली को सिर्फ घी और हल्दी के साथ पकाकर लेना चाहिए।

Read Also  करवाचौथ में दिखें कुछ अलग

 

 

सेमफली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है, जो जोड़ों के दर्द और हड्डियों का चटकना जैसी परेशानियों से निजात दिलाता है। इसके लिए फली को अजवाइन और घी के साथ पकाकर खाना चाहिए। अगर शरीर में खून की कमी है तो रोजाना सेमफली का सेवन करना चाहिए।

 

 

सेमफली में आयरन और फोलेट होता है, जो रक्त बनाने में मदद करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक भी होता है। इसके लिए सेमफली को पालक की सब्जी के साथ मिलाकर बनाना चाहिए। सेमफली दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है, जो हृदय की काम करने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसके लिए सेमफली को उबालकर नींबू और नमक के साथ खाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *