आंध्र प्रदेश सरकार ने एक महिला अभिनेत्री के चलते तीन आईपीएस अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। सरकार ने तीन अलग-अलग आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में एक डीजी रैंक के अधिकारी भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारियों पर यह कार्यवाही एक्ट्रेस को उसके खिलाफ दर्ज मामले में उचित जांच किए बिना गिरफ्तार करने को लेकर की। आईपीएस अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई की एक्ट्रेस और मॉडल कादंबरी जेठवानी को उसके खिलाफ दर्ज मामले में सही तरीके से जांच नहीं की और जल्दबाजी में उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अधिकारियों पर एक्ट्रेस को परेशान करने का भी आरोप लगा है।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
पूर्व खुफिया प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (महानिदेशक रैंक), विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा (महानिरीक्षक रैंक) और तत्कालीन पुलिस उपायुक्त (विजयवाड़ा) विशाल गुन्नी (पुलिस अधीक्षक रैंक) को निलंबित किया गया है। अभिनेत्री का आरोप है कि, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह मुंबई में निगम के एक शीर्ष अधिकारी के विरुद्ध दर्ज शिकायत वापस ले अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला इस साल की शुरुआत का है। आंध्र प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान कांग्रेस नेता की शिकायत के आधार पर अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें नेता ने अभिनेत्री पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। जिसके बाद तात्कालीन खुफिया प्रमुख ने दो अन्य अधिकारियों को एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया था। हालांकि उस तारीख तक अभिनेत्री के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ था। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, अभिनेत्री के खिलाफ 6.30 बजे प्राथमिक दर्ज हुई थी। जबकि अंजनेयुलु ने प्राथमिकी दर्ज करने से पहले 31 जनवरी को ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को निर्देश दिए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...