दुर्ग। राजधानी रायपुर के बाद प्रदेश में दुर्ग जिले में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिले के तीन पुलिस अधिकारियों के कोरोना की चपेट में आने से हड़कंप मच गया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक एडिशनल एसपी सिटी रोहित झा के अलावा एक डीएसपी और एक महिला टीआई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों अधिकारियों ने रिपोर्ट आने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। पिछले दिनों तीनों अधिकारियों के संपर्क में आए लोगों को अब स्वास्थ्य विभाग तलाशना शुरू कर दिया है।










