कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत भेलवाटार के घने जंगलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए करतला थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल, उरगा थाना और रजगामार चौकी के संयुक्त दल ने करतला थाना क्षेत्र के भेलवाटार गांव के जंगल में जुए को लेकर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए 20 लोगों को पकड़ा गया था और मौके से करीब 2.5 लाख रुपये नकद, 23 मोटरसाइकिल, एक कार और 35 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इससे पहले इस वर्ष 12 अप्रैल को जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को जुआ जैसे सामाजिक अपराध में शामिल लोगों को चिन्हित कर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इस सफल रेड ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। एसपी ने इसे थाना प्रभारी की गंभीर लापरवाही और संदिग्ध कार्यशैली माना है। अधिकारी ने बताया कि निर्देश के बावजूद करतला थाना प्रभारी ने जुए खेलने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।पुलिस अफसर इस मामले को करतला पुलिस का इंटेलिजेंस फेलियर मानकर चल रहे हैं। स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी कि उनके क्षेत्र में इतना बड़ा फड़ चल रहा है। एसपी ने निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा की कार्यशैली को स्वेच्छाचारिता और संदेहास्पद पाते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
निलंबन की अवधि के दौरान निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा का मुख्यालय रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) कोरबा तय किया गया है। उन्हें नियमानुसार केवल अनुषांगिक भत्ते ही देय होंगे। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य थाना प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस अधीक्षक, कोरबा कि “अपराध पर अंकुश लगाने में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...