बाइडन प्रशासन में अब तक 130 भारतवंशियों की नियुक्तियां, पीएम मोदी ने दी बधाई

वाशिंगटन।अमेरिका भारतीयों की बौद्धिक व प्रशासनिक क्षमताओं का लोहा मानता है। इसीलिए राष्ट्रपति जो बाइडन अब तक अपने प्रशासन के प्रमुख पदों पर 130 भारतवंशियों की नियुक्ति कर चुके हैं। अमेरिकी आबादी में भारतवंशी आबादी मात्र एक फीसदी है, लेकिन अमेरिकी प्रशासन में उनका प्रतिनिधित्व और दखल अहम है।  यूएस कैपिटल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हुए राज पंजाबी ने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए अहम बातें कहीं। राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और जैव रक्षा के वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इस मौके पर उन्होंने अमेरिकी सरकार में शीर्ष पदों पर नियुक्त भारतीय अमेरिकियों की सूची पढ़ी। पंजाबी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने 130 भारतवंशी अमेरिकियों को अपने प्रशासन में नियुक्त किया है। यह गौरव की बात है।  भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर 75 भारतीय अमेरिकी संगठनों ने मिलकर यह कार्यक्रम रखा था। इनमें प्रमुख हैं यूएस इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल, सेवा इंटरनेशनल, एकल विद्यालय फाउंडेशन, हिंदू स्वयंसेवक संघ, जीओपीआईओ सिलिकॉन वैली, यूएस इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल, सनातन संस्कृति के लिए सरदार पटेल कोष। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘ स्ट्रांगर टुगेदर यूएस-इंडिया पार्टनरशिप‘ था। कार्यक्रम में राज पंजाबी ने कहा कि मुझे ऐसे प्रशासन का हिस्सा होने पर गर्व है जो विविधता के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति बाइडन ने इस वर्ष भारत के स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा था कि करीब 40 लाख भारतीय अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोगों ने 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई। अमेरिका भारत के लोगों के साथ उनकी लोकतांत्रिक यात्रा का सम्मान करने के लिए इसमें शामिल हुआ। महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश स्थाई है। भारत-अमेरिका की भागीदारी कानून के शासन और मानवीय स्वतंत्रता और गरिमा को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...