रायपुर, 14 अगस्त 2025।कोरबा जिले के कोरकोमा गांव के किसान संतोष केसरवानी के चेहरे पर इन दिनों संतुष्टि और खुशी साफ झलक रही है। खरीफ सीजन में धान की फसल के लिए समय पर खाद मिलने से उनके खेतों में उम्मीदें लहलहा रही हैं। पहले खाद की कमी की खबरों ने उन्हें चिंता में डाल दिया था, लेकिन राज्य सरकार और सहकारी समितियों की तत्परता से यह समस्या दूर हो गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के किसानों को समय पर सोसाइटियों से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने भी विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ के लिए 50 हजार टन डीएपी और 50 हजार टन यूरिया का अतिरिक्त आवंटन मंजूर किया है।
धान की रोपाई के इस समय में फॉस्फेटिक खाद की अधिक आवश्यकता होती है। संतोष केसरवानी ने बताया कि इस खरीफ सीजन में उन्होंने कोरकोमा सहकारी समिति से अपनी जरूरत के अनुसार 7-7 बोरी डीएपी, यूरिया और सुपर फॉस्फेट खाद आसानी से खरीदा। समिति में आवश्यक दस्तावेज देने के बाद उन्हें केसीसी के माध्यम से खाद मिला, जिससे बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।
पिछले खरीफ में उन्होंने करीब 92 क्विंटल धान बेचा था और इस बार समय पर बुआई तथा पर्याप्त खाद मिलने से उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। संतोष का कहना है कि अब उनकी खेती केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि उम्मीदों की फसल बन गई है। उन्होंने सरकार और सहकारी समितियों का आभार जताते हुए कहा कि समय पर खाद और बीज की व्यवस्था ने उनका आर्थिक बोझ घटाया और आत्मविश्वास बढ़ाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...