Google Analytics Meta Pixel आज छत्तीसगढ़ में होंगे अमित शाह और जेपी नड्डा, कल जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी की होगी सभा - Ekhabri.com

आज छत्तीसगढ़ में होंगे अमित शाह और जेपी नड्डा, कल जांजगीर-चांपा में पीएम मोदी की होगी सभा

 

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है।सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वही छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। भाजपा पहले चरण के चुनाव के बाद दूसरे चरण के मतदान के लिए ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रही है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांकेर में और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे।

 

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 अप्रैल को लोरमी, आरंग, भिलाई तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

 

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद सुनील सोनी व अन्य ने स्वागत किया। यहां से गृहमंत्री शाह भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे।

 

उन्होंने कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर रणनीति बनाई। तीसरे चरण को लेकर भी उन्होंने पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे।

 

पीएम कल आएंगे छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठ अप्रैल को बस्तर से प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया था। भानपुरी के छोटे आमाबाल में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *