रायपुर। सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार, मां लक्ष्मी दिव्य स्त्री शक्ति की प्रतीक हैं और अपने भक्तों को ऐश्वर्य, धन और समृद्धि प्रदान करती हैं. शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं. माना जाता है कि जो व्यक्ति कृतज्ञता, विनम्रता और सही धन प्रबंधन को जीवन में अपनाता है, उसे मां लक्ष्मी की कृपा से भौतिक सुख, आध्यात्मिक उन्नति और समृद्धि की प्राप्ति होती है,तो आइए जाने शुक्रवार के दिन माता को प्रसन्न करने के उपाए.

लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप करें
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तों को लक्ष्मी बीज मंत्र “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जाप करना चाहिए। सफेद वस्त्र पहनकर और पूरे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करते हुए इस मंत्र का जाप करने से धन, सौभाग्य और सफलता की प्राप्ति होती है.
श्री सूक्तम का पाठ करें
शुक्रवार को श्री सूक्तम का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. श्री सूक्तम का जाप करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और भौतिक व आध्यात्मिक समृद्धि मिलती है. यह संबंधों में सुधार करता है, बाधाओं को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध बनाता है.
चावल से करें उपाय
शुक्रवार के दिन दोनों हाथों में चावल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करना भी विशेष फलदायी होता है. मान्यता है कि इससे अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. वहीं, शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली आती है.

अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें
इसके साथ ही शुक्रवार के दिन अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना बेहद शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इसके नियमित पाठ से दरिद्रता दूर होती है और धन, वैभव तथा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. झाड़ू का दान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शुक्रवार के दिन किसी देवी मंदिर या मां लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इसे गुप्तदान की श्रेणी में रखा जाता है. मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.
शिवलिंग पर गुलाब चढ़ाएं
शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर गुलाब का फूल चढ़ाना भी लाभकारी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुलाब के फूल में माता पार्वती का वास होता है. जब इसे शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है तो भगवान शिव और माता पार्वती दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है.
कौड़ियां और गोमती चक्र
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मां लक्ष्मी को कौड़ियां और गोमती चक्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...