Google Analytics Meta Pixel आज का इतिहास 6 फरवरी : चांद की धरती पर इंसान ने खेला था गोल्फ, लता मंगेशकर की पुण्यतिथि आज - Ekhabri.com

आज का इतिहास 6 फरवरी : चांद की धरती पर इंसान ने खेला था गोल्फ, लता मंगेशकर की पुण्यतिथि आज

यह सुनकर आप शायद हैरान रह जाएंगे कि करीब 51 साल पहले आज ही के दिन इंसान ने चांद की धरती पर गोल्फ खेला था। नासा के मून मिशन अपोलो-14 के क्रू का हिस्सा रहे अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड ने आज ही के दिन 1971 में चांद पर गोल्फ खेला था। एलन शेफर्ड ने उस समय चांद की सतह पर दो गोल्फ की गेंदें हिट की थीं। इस घटना के 50 साल बाद 2021 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने चांद पर खेली गई उन गोल्फ की गेंदों को खोज निकालने का दावा किया था।

चांद पर गोल्फ खेलने की रोचक कहानी
दरअसल, नासा ने 31 जनवरी 1971 को अपना 8वां मून मिशन अपोलो-14 लॉन्च किया था। अपोलो-14 लॉन्चिंग के करीब एक हफ्ते बाद 06 फरवरी 1971 को चंद्रमा पर लैंड हुआ था। इस मून मिशन पर तीन लोग एलन शेफर्ड, स्टुअर्ट रूसा और एडगर मिशेल गए थे, जिन्होंने चांद की सैर की थी।

इन तीनों में से एलन शेफर्ड गोल्फर थे और वह गोल्फ स्टिक और गोल्फ बॉल को अपने स्पेस सूट में छिपाकर ले गए थे। चांद पर लैंडिंग के बाद अपना काम खत्म करके एलन शेफर्ड ने वहां गोल्फ खेलते हुए दो गेंदों को हिट किया था। इसके साथ ही वह चांद की धरती पर गोल्फ खेलने वाले पहले इंसान बन गए।

अपोलो-14 मिशन 9 दिन 2 मिनट का था। इस मिशन के दौरान शेफर्ड और एडगर ने चांद पर 9 घंटे 24 मिनट का समय बिताया था, जो चांद पर सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड है। इस मिशन के दौरान अंतरिक्षयात्री अपने साथ 42 किलो मिट्टी और 450 करोड़ साल पुराना क्रिस्टेलाइन रॉक का नमूना भी लेकर आए थे, जो एकदम सफेद रंग का था।

नासा ने चांद पर खेली गई गोल्फ की गेंदों की लोकेशन बताई थी
अमेरिका स्पेस एजेंसी नासा ने चांद पर गोल्फ खेले जाने की घटना के 50 साल बाद अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए चांद पर खेली गई गेदों की लोकेशन बताई थी। इन गेंदों को अतंरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड ने 1971 में चांद पर अपनी गोल्फ स्टिक से हिट किया था।

नासा ने इमेजिंग एक्सपर्ट एंडी सॉन्डर्स की मदद से चंद्रमा की सतह पर गेंद की सही लोकेशन का पता लगाया था। सॉन्डर्स ने गेंद की लोकेशन का पता अपोलो-14 की तस्वीरों से लगाया। नासा के वैज्ञानिक ये भी बताने में कामयाब रहे कि गेंद गोल्फ स्टिक से हिट किए जाने के बाद चांद की सतह पर कितनी दूर जाकर गिरी। नासा के मुताबिक, पहली गेंद 24 गज दूर जबकि दूसरी गेंद 40 गज दूर जाकर गिरी थी।

एलिजाबेथ-II को इंग्लैंड की महारानी बने 70 साल पूरे

एलिजाबेथ-II आज ही के दिन इंग्लैंड की महारानी बनी थीं। एलिजाबेथ ने 06 फरवरी 1952 को ब्रिटेन की गद्दी संभाली थी। उस वक्त वो महज 26 साल की थीं। 21 अप्रैल 1926 में एलिजाबेथ अलेक्जेंड्रा मेरी का जन्म हुआ था। 1936 में उनके पिता किंग जॉर्ज-VI गद्दी पर बैठे।

एलिजाबेथ 18 साल की उम्र में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सेना में ड्राइवर बनीं। 1947 में उन्होंने फिलिप माउंटबेटन से शादी की। 1952 में केन्या में उनके पिता का अचानक निधन हो गया। जिसके बाद एलिजाबेथ को ब्रिटेन की महारानी घोषित किया गया। 2 जून 1953 को उनका राजतिलक किया गया।

भारत और दुनिया में 6 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:

2017ः वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं।

2007ः अमेरिका के इमोरी यूनिवर्सिटी में दलाई लामा प्रोफेसर नियुक्त हुए।

1999ः कोलकाता में देश का पहला पेसमेकर बैंक खुला।

1994ः पाकिस्तान में सार्वजनिक फांसी पर प्रतिबंध लगा।

1987ः जस्टिस मैरी गॉडरन ऑस्ट्रेलिया की हाईकोर्ट में जज बनने वालीं पहली महिला बनीं।

1983ः भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत का केरल के कोच्चि में जन्म। वो केरल के पहले रणजी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 खेला।

1959ः जस्टिस अन्ना चांडी केरल हाईकोर्ट की पहली महिला जज बनीं।

1931ः देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का इलाहाबाद में निधन।

1918ः 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को वोटिंग का अधिकार मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *