मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई तनाव लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें और किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होता दिख रहा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी बरतें।
सिंह राशि : आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई पुराना विरोधी आपको परेशान कर सकता है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्च पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएंगे। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर व्यतीत करेंगे और उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन आपको अपने बिजनेस को भी पूरा समय देना होगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।
धनु राशि : आज आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में आप कोई लेन देन आंख मूंदकर ना करें, नहीं तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार में यदि किसी सदस्य को आप कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि : आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ धन की योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनकी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों को लेकर उलझन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे पूरा करेगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और उनको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों के आशीर्वाद से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
आज का राशिफल
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...










