सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है और खुद को सेहतमंद रखने की कोशिश करें। आप एक हेल्थी डाइट फॉलो करें। आपको यदि कोई कामों को लेकर टेंशन थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में एकाग्रता बनी रहेगी। कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके मन में खुशहाली रहेगी। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी प्रकार का कोई रिस्क लेने से बचें।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढे़गी। यदि आपको काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान भी आप आसानी से खोजने में कामयाब रहेंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करें और अपने भविष्य को लेकर धन संचय करने के बारे में सोचें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। लंबे समय से यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपके मन में कामों को लेकर उधल-पुथल बनी रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। आपको अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा। आप किसी सहयोगी से कोई मन की बात कह सकते हैं। यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी जिससे आपको खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा लेकिन आपको बेफिजूल के खर्च करने से बचना होगा और दिखावे के चक्कर में ना आए नहीं तो आपका काफी धन खर्च हो जाएगा। आपकी कोई खास डील फाइनल होते-होते अटक सकती है आपको अपनी किसी गलती को कार्यक्षेत्र में दोहराने से बचना होगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। संतान की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को कल पर टालने से बचें। जो जातक नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखें, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती हैं। आपकी तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लें। आपका कोई पुराना जमीन-जायदाद से संबंधित मामला सुलझ सकता है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर रखना होगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मामले को लेकर भागदौड़ करनी होगी, तभी कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। रचनात्मक कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके मित्र आपके कामों में पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, जिनको लेकर आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी को नई नौकरी के मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।









