Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप किसी बैंक संस्था व किसी व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, क्योंकि उसे उतार पाना आपको मुश्किल होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने सहयोगी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी निर्णय को ले,तो किसी के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको आगे चलकर उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन मे नकारात्मक विचारो को नही लाना है। आज दिन का कुछ समय आप  अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे।  संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, इसके कारण परिवार के सदस्यो में भी प्रसंता रहेगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। यदि आज आप अपने किसी कार्य को लेकर परेशान थे, तो वह भाइयों की मदद से पूरा होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका विश्वास को और मजबूत होगा। आज आप यदि किसी मकान व दुकान की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आज आप उसे खरीदने सफल रहेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक चिंताएं लेकर आएगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज समय कुछ नई नई योजनाओं को लागू करने के लिए रहेगा, लेकिन आज आप अपने दिन का समय अपने अस्त-व्यस्त पड़े कारोबार को संभालने में लगाएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार में यदि आज आप किसी योजना को लागू करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आपको अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार का कोई सदस्य कोई सरप्राइस दे सकता है। यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए  कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल जाएगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि परिवार मे आपके भाई से  कोई वाद विवाद पनपेगा, तो वह आपके पिताजी की मदद से सायंकाल तक समाप्त होगा। दोपहर के समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके कारण आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। यदि आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो आज आपको उसमें कोई लाभ का सौदा मिल सकता है। विद्यार्थियों के  ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको लाभ अवश्य होगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपका सारा दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा, लेकिन आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आज आप उस का भरपूर लाभ उठाएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना हो, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके  प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसी नई नई खोज करेंगे, जो आपके व्यापार में लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति पर भविष्य में कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। जीवनसाथी की सेहत में यदि आज कोई भी गिरावट है, तो आपको उसमें डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति के लिए कोई महंगा तोहफा खरीद सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी कुछ ऐसे खुशमिजाज व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ काम कर सकते हैं। आज यदि आप की संतान की शिक्षा से संबंधित कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसका समाधान भी खोजने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...