Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए का आनंदमय रहेगा। आज व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज रात्रि के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्व जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि आज आप किसी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दे। व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए सही समय है। यदि आप करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको कुछ कठिन कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन ऐसा करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आज वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है। यदि आपने ऐसा नही किया, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी की पूरी बात सुने और उस पर अमल करें, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दिन परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर यात्रा पर ले जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी खोज को करेंगे, तो उसमें भी आप सफल होंगे। यदि भाइयों के साथ कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। रात्रि के समय आज आप समारोह में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण परिवार में त्योहार जैसा माहौल रहेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। यदि किसी को कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातक आज किसी जूनियर से अपना काम निकलवाने में सावधान रहेंगे। आज आप अपने किसी नए व्यापार को चलाने में अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अपने परिवार अथवा कार्यालय में किस व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो सावधानी पूर्वक ले। जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बने, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान की कुछ पिछले समय से चल रही समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपकी माता जी आपसे किसी कार्य को करने को कहें, तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक समय परीक्षा की तैयारी में लगाना चाहिए। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह नाकामयाब रहेंगे और वह  आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आज आपको अपने कामों की ओर अग्रसर होना है और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। यदि आप किसी से रुपए पैसे का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको  किसी भी नए व्यक्ति पर आंखें बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको नुकसान हो सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। आज संतान पक्ष की किसी परीक्षा का परिणाम आने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में भी आज अधिकारियों की कृपा से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी पुरानी महिला मित्र से मुलाकात से आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो वह कर सकते हैं, लेकिन यदि आपको आज कोई शारीरिक कष्ट  हो, तो उसमें लापरवाही नहीं बरतनी है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत है, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...