Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल  - Ekhabri.com

आज का राशिफल 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन आदि के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में बुजुर्गों की सेवा भाव के लिए भी आप काफी समय निकालेंगे। यदि कुछ पारिवारिक समस्याओं के बावजूद रिश्ते में दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होगी।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी छवि अच्छी रहेगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आप अपने मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन को लेकर कोई मदद मांग सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

मिथुन राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आपको धन संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपके आसपास में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपने कोई बात यदि जीवनसाथी से गुप्त रखी थी, तो वह आज उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको एक-एक करके निपटाना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है, जिससे उनके मन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

 

कन्या राशि : आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भाई के लिए कुछ धन का इंतजाम करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी नहीं संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी गलती के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकते है। आपका शेयर मार्केट में भी कोई नुकसान हो सकता है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा वाला रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम लगने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि वहां विरोधी आपके खिलाफ कोई ना कोई चाल चलते रहेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है, तभी आप अच्छा इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। बिजनेस में आपकी कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलने आ सकता हैं। आपको सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

 

मकर राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ईषालु और झगड़ालु लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। परिवार में ही आपके खिलाफ कोई सदस्य षडयंत्र रच सकता है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके लोगों से अपने काम निकालने होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आ सकती है। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, क्योंकि किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

 

मीन राशि : आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी छोटे-से छोटी बात को नजरअंदाज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से धन को लेकर कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी कोई इच्छा यदि अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *