Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आप अपने व्यापार के कुछ नवीन विकास योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे। यदि व्यापार में उतार-चढ़ाव आए, तो आपको उसके लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की कुछ जरूरतों की आवश्यकता की पूर्ति करने पर भी धन व्यय  करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो वह आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी से बहसबाजी में नहीं पड़ना है। यदि ऐसा किया तो, वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज धन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले बचना होगा। आज आपको आपका कहीं लंबे समय से रुके हुए पेमेंट भी मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके मन में यदि कोई आईडिया आए, तो आज आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। यदि आपने उसे पहले किसी को बताया, तो वह आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है, जिसकी आप होने की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपको तनाव भी हो सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने पिछले रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर काम का बोझ भी आ सकता है और आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवनसाथी से आज आपकी कोई बहसबाजी भी हो सकती है। आज आप अपने किसी दोस्त के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको दोगना होकर मिल सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने घर व परिवार में अपनी किसी बात को अपने परिवार के सदस्यों के सामने रखेंगे, तो वह उसे समझ कर आपकी मदद भी अवश्य करेंगे। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप किसी अच्छे सरकारी अधिकारी से मिलकर अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी नौकरी में आपके साथी आज आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपको वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसा कोई उपहार दे सकते हैं। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों में व्यतीत होगा। आज सुबह से ही आपके चारों ओर का वातावरण अजीब सा रहेगा, जिसके कारण आपको एक के बाद एक परेशानी सामने आती रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अपने धैर्य व साहस से काम लेना होगा। आज आपको अपने मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन जितना लाभ होगा, आप उसमें अपने दैनिक खर्च निकालने में भी कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन कारोबार के लिए मध्यम रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के सहयोग व सानिध्य से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे। यदि आज आप किसी कार्य को सीधे करें और वह ना हो, तो आपको उस कार्य को करने के लिए आपको थोडा टेढ़ा रास्ता चलना होगा, लेकिन ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन आज आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता भरा रहेगा। यदि आपने पहले कभी शेयर बाजार में निवेश किया था, तो आज आपका वह धन डूब सकता है, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष से आज आपको कोई लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको निराशा हाथ लग सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए एनर्जी भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों को छुट्टी पर कहीं पिकनिक मनाने लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण परिवार के छोटे बच्चे बहुत परेशान नजर आएंगे। आज आप यदि कहीं निवेश करें, तो वह भी दिल खोलकर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। जीवनसाथी से यदि कोई बात विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपके मन मे पैसों को लेकर संतोष रहेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने डेली रूटीन में किसी एक अक्समात कार्य के आने के कारण बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि जो कार्य अत्यधिक आवश्यक हो उसे पहले करने के लिए समय निकालेंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए शुभफल लेकर आएगा। आज आपके सामने धन कमाने के रास्ते नजर आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी गलत रास्ते को ना सुने। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आज वह भी समाप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...