Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है और आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों को पहले सूचना देनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के  सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आप उसे माता पिता का आशीर्वाद लेकर कर सकते हैं, उसके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में आपसी वाद विवाद के कारण परिवार का माहौल थोड़ा अशांतिपूर्ण रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए होगा, क्योंकि आज आप किसी के भी मामलों में बीच में पड़ सकते हैं, जिसके बाद आपको परेशानी होगी, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी के वाद-विवाद मे पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी की कही बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपने कानों से सुनकर ही किसी मुद्ददे पर पहुंचना है, नहीं तो लोग आपको गुमराह कर सकते हैं। आप जिस भी कार्य को करें, उसे पूरा सोच समझकर करें और जानकारी लेकर, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। कंपीटिशन में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे और जिनके लिए आप अपने किसी परिजन से कोई बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आपके मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करते नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे लोग आज अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील को फाइनल कर सकते है, जिसके लिए उन्हें अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं रहना है, नहीं तो उसमें देरी हो सकती है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए परिवार के सदस्य कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं। ऐसा होने से घर में रौनक बढ़ेगी और सभी खुश नजर आएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आप किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसको घर लाते समय सड़क के नियमों को ध्यान में रखकर वाहन को चलाना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न नजर होंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी किसी भी बात को जूनियर से साझा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके सीनियर से आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके सामने प्रपोजल रख सकते हैं।

सिंह राशि : आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को कुछ गलत कामों में लगा सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपको पछताना पड़ेगा, इसलिए आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को अपने किसी  परिजन से मदद लेकर पूरा कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं के लिए परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखने से स्थितियां धीरे-धीरे संभल जाएंगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप भागदौड़ भी अधिक करेंगे और आय के कुछ नए रास्तों को ढूंढ लेंगे, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए विदेश से कोई शिक्षा संबंधित बेहतर अवसर आ सकता है। जो लोग किसी बड़े निवेश को करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। जल्दबाजी में पैसा कमाने की होड़ ना मचाएं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी किसी मन की इच्छा को अपनी माताजी से जाहिर कर सकते हैं, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित निर्णय को अकेले नहीं लेना है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आज कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकता हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार के सदस्यों में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य आपस में प्रेम से मिलजुल कर रहते नजर आएंगे। आप आज अपनी संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप भागदौड़ भी करेंगे। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर भी क्रोध नहीं करना है, उस पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा और एक बजट प्लान करके चलना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भी अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने जूनियर से सलाह मशवरा करना होगा, तभी वह उसे समय पर पूरा कर सकेंगे। छोटे व्यापारियों को आज कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमा सकेंगे। आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्यों को पूरा आसानी से कर पाएंगे। आप अपने बढ़े हुए खर्चों को लेकर अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कहीं इन्वेस्टमेंट के बारे में भी विचार करें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी को चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण आप व आपकी संतान प्रसन्न रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपका कोई कार्य भी लटक सकता है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, वे दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि बाद में उनके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना वही बना सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी मे चल रहा है, तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से पुराने किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आप अपने लिए भी कुछ सामान खरीद सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आप से ईर्ष्या करेंगे। हालांकि सबके चेहरे पर खुशी नजर आएगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को भी आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर आपकी पुरानी यादें तरोताजा होंगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...