Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी और आपके पिताजी भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज ना करें और आपको काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिसे आप अपने बिजनेस में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उससे भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपको किसी कार्यक्षेत्र में यदि कोई भी वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसे आप अपने विचारों से सामान्य बनाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, इससे आपके बेवजह के वाद-विवाद खड़े हो सकते हैं। आप बाहर की खाने पीने से बचें,नहीं तो उससे आपको पेट में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है। आपको कोई सहयोगी आज आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बॉस से काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने भाई-बहनों से किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपके मन सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप काम को लेकर जल्दबाजी को दिखाएंगे, लेकिन यह आपके लिए बेहतर रहेगी और आप अपनी इनकम को भी बढ़ाने के तरीके पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से थोड़ा सावधान रखना होगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप जरूरतों के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपकी तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे और मित्र भी आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

 

तुला राशि : आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी नए घर आदि का सपना पूरा होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा, यदि आपने इग्नोर किया, तो वह बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करना होगा। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

 

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपका संपत्ति को लेकर विवाद सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से कोई भी बात सोच समझकर बोले। किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

 

 

धनु राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी सरकारी कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट का भी खास ख्याल रखना होगा। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

मकर राशि : आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहें और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई पुराना साथी आपके जीवन में वापस आ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम फाइनल होगा और आप किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा।

Read Also  आज का राशिफल 

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी काम को लेकर समस्या थी, तो वह भी आसानी से दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।  आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करने की कोशिश करें। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा धन लगाएंगे, जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत में समस्याएं लेकर आएगा, इसलिए आप थोड़ा सतर्कता बरतें। आपका कोई पुराना साथी वापस आ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप भाई-बहनों से काम से लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटक रही थी, तो उसके भी फाइनल होने की पूरी संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *