Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन की ओर से भी सम्मानित किए जाने की भरपूर संभावना बनती दिख रही है। यदि आज कहीं से धन उधार लेने की या बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे काम होंगे, जिन्हें पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको कोई चोट चपेट ना आये, इसलिए जल्दबाजी में किसी काम को ना करें। यदि आज आप धन के निवेश के लिए कहीं पर योजना बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने व्यापार में होने वाले लाभ से संतुष्ट रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका अपने घर के किसी सदस्य से कोई बहस बाजी हो, तो उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको आर्थिक दृष्टिकोण से थोड़ा संभलकर चलने के लिए होगा, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को भविष्य के लिए किसी ऐसी जगह सेव करना होगा, जहां से वह आपको भरपूर लाभ दे सके। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा। रोजगार की तलाश में कार्यरत लोगों को आज उनकी मेहनत के अनुसार कार्य मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष की ओर से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उन्हें कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपनी शान शौकत पर कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन यह भी आपको अपनी आय को देखकर ही करना होगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर रहेगा। आज आप कुछ कार्य के पूरा ना होने से थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन इसमें आपको यह ध्यान देना होगा कि आप कहीं किसी गलत व्यक्ति पर भरोसा करके लेनदेन ना करें, नहीं तो भविष्य में वह आपके भरोसे को तोड़कर आपको कोई बहुत बड़ी चोट पहुंचा सकता है। आज यदि आप अपने किसी दोस्त से रूपए पैसे की मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ ही आवश्यकता होगी। आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा और उसके परिणाम भी बेहद शुभ रहेंगे। यदि आपकी पत्नी से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है। आज आपको लोगों की मदद करते समय ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।

Read Also  आज का राशिफल

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको यदि कोई नया इन्वेस्टमेंट करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज घर परिवार पर में यदि कोई कहासुनी होगी, तो उसमें आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको उस बात पर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि सायंकाल तक परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा आप इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज कोई व्यक्ति आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आप आपके लिए बुद्धि और विवेक से कार्य करने का रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार के कुछ नई योजनाओं को लागू करने की सोच रहे हैं, तो वह किसी के बहकावे में आकर ना ले। अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर ही उन्हें आगे बढ़ाएं, तभी वह आपको भरपूर लाभ दे सकेंगी। आज व्यापार में थोड़ा लाभ कम होने के कारण भी आप संतुष्ट नजर आएंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़े कमजोर रहेगी।

Read Also  आज का राशिफल

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी ऐसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन आज आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई पर भी कुछ धन खर्च करना पड़ेगा, तभी वह भविष्य में किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे। ससुराल पक्ष में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातक यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो वह भी उनको भरपूर लाभ दे सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम हो सकता है, इसलिए आज आपको अपने खानपान की ओर भी विशेष ध्यान देना होगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आज आपको आपका कोई सगा संबंधी धोखा दे सकता है, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उससे बचने में सफल रहेंगे। आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपकी संतान का कोई विवाह संबंधित मामला लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप वह पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यतीत होने के कारण आज अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...