Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह  से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर  हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार को किया है, तो आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। भाई से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। आज आप व्यवसाय में लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, लेकिन जितनी मेहनत आप करेंगे, आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसके कारण आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ सायंकाल के समय कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा। आज आपको किसी ऐसे काम की चिंता सताएगी, जो आपने किया भी नहीं है। व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आज आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग कर के उससे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी। आज आपकी कुछ परेशानियां तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ व्यर्थ की होंगी और आज आपको अपने धन को भी भविष्य के लिए निवेश करने के लिए कोई कठोर योजना बनानी होगी।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने मन से सही कार्य को कर पाएंगे व लाभ के अवसरों को पहचान पाएंगे। व्यवसाय  में आज किसी से आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव भी होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान हो जाएगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए हर मामले में शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लेकिन आज आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बहुत सारे कार्य लंबे समय के लिए टल सकते हैं। आज किसी नए व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। रात्रि का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसायिक उन्नति को देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद के लिए आगे आएंगे। आज नौकरी में भी आपके बॉस आप की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उन्हें  नजरअंदाज करना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।  राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें आज किसी पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए पारिवारिक एकता बढ़ाने वाला रहेगा। आज यदि आपके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई परेशानी होगी, तो उसमें परिवार के सभी सदस्य आगे आकर खड़े होंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता बनी रहेगी और आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, बिजनेस के लिए भी अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी  यात्रा अथवा किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

मीन राशि : आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा व व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे, जिससे आपके कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने माता पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...