Google Analytics Meta Pixel कोरियन फ़िल्म का बॉलीवुड अडॉप्शन 'धमाका' ने IMDb में पाया बेहतरीन रेटिंग - Ekhabri.com

कोरियन फ़िल्म का बॉलीवुड अडॉप्शन ‘धमाका’ ने IMDb में पाया बेहतरीन रेटिंग

मनोरंजन। डिजिटल स्ट्रीम हो रही भारतीय फ़िल्में IMDb प्लेटफॉर्म पर बहुत बेहतर रेट पा रही हैं। सुरिया की ‘Jai Bhim’ के बाद कार्तिक आर्यन की एक्शन थ्रिलर ‘DHAMAKA’ को भी यूजर्स का प्यार मिलता दिख रहा है।

आईएमडीबी (IMDb) पर यह ट्रेंड दिख रहा है कि ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही भारतीय फिल्मों को बेहतरीन रेटिंग मिल रही है। महामारी के बाद इस साल आई फ़िल्में खासकर अमेजन प्राइम वीडियो पर आई ज्यादातर फ़िल्में IMDb पर हाई रेटेड हैं। हाल ही में रिलीज हुई जय भीम ने तो द शॉशांक रिडेंपशन और द गॉडफादर जैसी वर्ल्ड क्लासिक को भी पछाड़ दिया। यानी दर्शकों ने अन्य फिल्मों की तुलना में जय भीम को तरजीह दी। भारतीय समाज में जाति व्यवस्था की घिनौनी कहानी दिखाने वाले कमाल की फिल्म जिसके बहाने सामजिक मुद्दों को लेकर खूब बहस हुई। जय भीम के कलाकारों ने उम्दा अभिनय से दर्शकों को हिलाकर रख दिया।

क्या कहते हैं रेटिंग्स?

जय भीम के बाद नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम हो रही धमाका भी हाई रेटेड मूवीज में शामिल होती दिख रही है। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म को IMDb पर करीब 12 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स ने 10 में से 8.8 रेट किया है। स्ट्रीमिंग के महज कुछ ही घंटों में आई रेटिंग वाकई कमाल और अविश्वसनीय है। धमाका 19 नवंबर से स्ट्रीम हो रही है।

19 नवंबर की देर शाम जब रेटिंग को चेक किया था उस वक्त धमाका को रेटिंग 10 में से 10 रेट किया गया था,  हालांकि तब के नतीजे महज तीन हजार यूजर्स के थे। धमाका, एक्शन थ्रिलर है जो 2013 में आई कोरियन मूवी द टेरर लाइव का बॉलीवुड अडॉप्शन है।

Read Also  भरी महफिल में अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या को लगाई थी डांट

ट्रेंड भारतीय भाषी फिल्मों को ओर

ट्रेंड के मुताबिक़ आईएमडीबी पर बेहतर दिखने वाली ज्यादातर फ़िल्में अमेजन प्राइम वीडियो की थीं, जी 5 की स्टेट ऑफ़ सीज: टेम्पल अटैक और नेटफ्लिक्स की मिमी को छोड़ दिया जाए तो अब तक यहां अमेजन की फ़िल्में ही हाई रेटेड नजर आ रही थीं। टॉप टेन में प्राइम की फ़िल्में शेरशाह और सरदार उधम भी शीर्ष में दिखीं लेकिन धमाका जिस तरह मजबूत है- हो सकता है कि IMDb पर यह भले जय भीम से आगे ना जाए लेकिन नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा रेट पाने वाली हिंदी फिल्म बन जाए।

इंडियन ऑडियंस दे रहा क्लासिक बॉलीवुड से हटकर ऑफबीट कंटेंट को तरजीह

हाल फिलहाल स्ट्रीम हुई भारतीय फिल्मों को IMDb पर ज्यादा रेटिंग क्यों मिल रही है- इसकी सही सही वजह तो नहीं पता, हो सकता है कि यह जेन्युइन हो या फिर इसके पीछे कोई और वजह काम कर रही हो लेकिन ट्रेंड में जो चीज फिलहाल साफ़ है वो ये कि हिंदी या भारतीय भाषाओं का ऑडियंस इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर ज्यादा वोकल नजर आने लगा है।वह रियेक्ट भी कर रहा है।

क्या है IMDb

IMDb ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिसपर रजिस्टर्ड यूजर किसी फिल्म को 0 से 10 पॉइंट के बीच रेट करते हैं, रिव्यू करते हैं। ये प्लेटफॉर्म फिल्म, टीवी प्रोग्राम, होम वीडियोज, वीडियो गेम्स और डिजिटल स्ट्रीमिंग कंटेंट से जुड़ा एक तरह का ऑनलाइन डेटाबेस है। यहां संबंधित कंटेट से जुड़े कास्ट, प्रोडक्शन क्रू, बायोग्राफी, संक्षिप्त कहानी, ट्रिविया, फैन और समीक्षकों के रिव्यू के साथ ही रेटिंग का ऑप्शन भी मिलता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *