Google Analytics Meta Pixel दूसरे दिन 'हाउसफुल 5' की कमाई में हुआ इजाफा - Ekhabri.com

दूसरे दिन ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में हुआ इजाफा

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की अदाकारी से सजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई बहुत अच्छी रही। इसी के साथ इन दिनों सिनेमाघरों में ‘ठग लाइफ’, ‘भूल चूक माफ’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ भी चल रही है। आइए इन जानते हैं इन फिल्मों ने ईद के त्योहार के मौके पर कितनी कमाई की?

हाउसफुल 5

‘हाउसफुल 5’ के रिलीज के दूसरे ही दिन ईद पड़ गई। फिल्म को ईद और शनिवार का फायदा मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ की कमाई की। इसके दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दो दिनों में कुल 54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। एक आंकड़े के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ का बजट 240 करोड़ है। इस लिहाज से फिल्म ने कमाई के लिहाज से अच्छी शुरूआत की है।

ठग लाइफ

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनामाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही। लगभग 180 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। शुक्रवार फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने महज 7.50 करोड़ रुपये ही कमाए। इस तरह से फिल्म की टोटल कमाई 30.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।

भूल चूक माफ

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में ठीक-ठाक चल रही है। पिछले दिनों फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई थी लेकिन वीकएंड के मौके पर फिल्म की कमाई में फिर से जान आई है। ओपनिंग डे पर सात करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने 16वें दिन एक करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म ने अब तक 68.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Read Also  फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्ता न में भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले अभिनेता आमिर समेत चार को नोटिस

मिशन इंपॉसिबल 8

हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने 22वें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। ओपनिंग डे पर 16.5 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने भारत में अब तक 97.22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *