Google Analytics Meta Pixel Breaking News: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार - Ekhabri.com

Breaking News: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने काफ़ी घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है, फरवरी 2021 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

फरवरी में दर्ज हुआ था केस

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई अलग-अलग ठीकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं।

इस मामले में पिछले कई महीनों से जांच चल रही थी और कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद जैसे-जैसे परतें खुलती गईं, वैसे ही राज कुंद्रा का नाम इस पूरे मामले में सामने आ गया। इसके बाद 19 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत

इस पूरे मामले में पहले ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, Hotshot नाम की ऐप पर अश्लील फिल्मों को रिलीज किया जाता था. इस ऐप के मालिक राज कुंद्रा हैं। हालांकि, राज कुंद्रा ने दावा किया था कि उनका इस ऐप से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ न सिर्फ आरोपियों के बयान हैं, बल्कि टेक्नीकल एविडेंस भी हैं। मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पता चलेगा कि उनके खिलाफ पुलिस के पास कौन-कौन से सबूत हैं।

लड़कियों से जबरन करवाया जाता था काम

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाकायदा एक ऐप बनाया गया था और उस पर अश्लील फिल्मों को रिलीज किया जाता था। इसके बाद लोगों से फिल्म दिखाने के लिए पैसे लिए जाते थे। ऐसे में पुलिस का कहना है कि ये लाखों का खेल है। जांच में ये भी सामने आया है कि लड़कियों को बड़ी फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उनसे जबरन अश्लील फिल्मों में काम करवाया जाता था।

इस मामले में अभी भी जांच जारी है। अभी तक गिरफ्तारी को लेकर शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *