स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में जल्द ही अनुपमा के घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। लंबे समय बाद शाह परिवार एक साथ मस्ती करता नजर आने वाला है। रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा, अनुपमा अनुज के साथ पान मिल्कशेक पीने जाती है। इसी बीच अनुपमा के पास पाखी का फोन आ जाता है। जिसके बाद अनुपमा पाखी के स्कूल चली जाती है। देविका अनुपमा को समझाती है कि वो अपने प्यार को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में नया हंगामा खड़ा होने वाला है।
सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अनुपमा और शाह परिवार के लोग बा और बापूजी की शादी की 50वीं सालगिरह मनाने की तैयारी करेंगे। अनुपमा बा और बापूजी को उनका 50 साल पुराना शादी का जोड़ा पहनने के लिए देगी। अनुपमा अपने बच्चों के साथ शादी की तैयारियां करेगी। अनुपमा को घर का काम करते देखकर काव्या भड़क जाएगी। काव्या वनराज को बा और बापूजी की शादी की सालगिरह मनाने से रोकेगी।
काव्या को धमकी देगा वनराज काव्या के तेवर देखकर वनराज भड़क जाएगा। वनराज काव्या को धमकी देगा कि वो पूरे परिवार के साथ शाह हाउस छोड़ देगा। चाहे कुछ भी हो जाए बा और बापूजी की शादी होकर ही रहेगी। वनराज का गुस्सा देखकर काव्या की बोलती बंद हो जाएगी।
बा और बापूजी की शादी की सालगिरह में पहुंचेगा अनुज बा और बापूजी की शादी की सालगिरह से ठीक पहले अनुपमा अनुज के घर पर न्योता भेजेगी। अनुपमा के कहने पर अनुज बा और बापूजी की शादी में पहुंच जाएगा। अनुज को आंखों के सामने देखकर अनुपमा बहुत खुश हो जाएगी। अनुपमा अनुज के साथ बा और बापूजी की शादी की रस्मों में हिस्सा लेगी।
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...