Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य मिलेगा, अगर आप किसी व्यापार को करते हैं, तो आप उसमें आज कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने हंसमुख स्वभाव के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।

वृष राशि : आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज कोई दुखद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आपके पड़ोसी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की पहले कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने संबंधियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन वह बातचीत से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आपको आज किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा, तभी आप अपने अंदर के अवगुणों को समाप्त कर पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए अपनी बुद्धि से किसी नई खोज को करेंगे, तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों में भी प्रसन्नता रहेगी। यदि परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझ जायेगा, लेकिन आज आपकी माताजी की कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपके शत्रु अधिकारियों से आपकी प्रशंसा सुनकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आपको सतर्क रहना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। यदि आपका धन कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल 5 जून राशिफल 2020

तुला राशि : आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी, जिसके कारण उनको वेतन वृद्धि जैसे शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। परिवार में आज कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी शान शौकत की चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आपको उनके बारे में नहीं सोचना है। सायंकाल के समय आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु राशि : आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन कर सकते हैं, जिसमें आपके साथी कर्मचारी भी आपके साथ मेहनत करते नजर आएंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को सायंकाल तक कुछ लाभ के अवसर दिखाई देंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी वह उनसे लाभ हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज यदि आप अपने धन को किसी शेयर को खरीदने में लगाएंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है, लेकिन आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आज सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगी।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आप भविष्य की नवीन योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी व जीवनसाथी के सलाह व सहयोग की आवश्यकता होगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सीनियर्स की मदद से प्रमोशन मिल सकता है।

मीन राशि : आज आपका मन किसी परेशानी के कारण परेशान रहेगा, जिसकी वजह से आप अपनी पत्नी व संतान पर गुस्सा निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा आपने किया तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी। रात्रि का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने जुलने जा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...